फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi meets students returned from Ukraine in Banaras

यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले पीएम मोदी: वाराणसी में बोले- सभी की सुरक्षित वापसी प्राथमिकता, भविष्य का ख्याल भी रखेंगे

Thu, 03 Mar 2022 06:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Mar 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
PM Modi meets students returned from Ukraine in Banaras
यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन से लौटे छात्रों से बृहस्पतिवार को वाराणसी में मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके भविष्य का सरकार ख्याल रखेगी। वहां फंसे सभी छात्रों को निकालकर भारत लाना है प्राथमिकता है। इस दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


वाराणसी, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गाजीपुर, आजमढ़ सहित अन्य जिलों के छात्र एवं छात्राएं एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री से पहली बार मिलने को लेकर छात्र काफी प्रसन्न दिखाई दिए। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा सभी छात्रों का पास पहले से ही बनाकर तैयार था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जैसे ही लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे छात्र और छात्रों का दल प्रधानमंत्री से मिला। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी छात्रों से हालचाल पूछा। सभी छात्रों ने अपनी समस्याएं प्रधानमंत्री से बताईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान प्रधानमंत्री ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा को जो भी समस्या है आप सभी के हित को ध्यान में रखते हुए उसका निस्तारण किया जाएगा। साथ ही यूक्रेन में फंसे हुए सभी छात्रों को जल्द से जल्द सकुशल भारत लाया जाएगा। इसपर छात्रों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री के नही मिलने से मायूस लौटे छात्र
यूक्रेन से वापस पहुंचे कुछ छात्र प्रधानमंत्री से एयरपोर्ट पर नही मिलने से मायूस हो गए। छात्रों ने कहा कि जब नही मिलना था तो क्यों बुलाया गया। हमलोग इतनी दूर से चलकर प्रधानमंत्री जी से मिलने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे लेकिन मुलाकात न होने का मलाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed