{"_id":"499d02a39dcf9edfb105784061b20b32","slug":"pm-modi-make-your-house-in-jayapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से जयापुर में अपना आशियाना बनाने की गुजारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी से जयापुर में अपना आशियाना बनाने की गुजारिश
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Sun, 10 May 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जयापुर के बाशिंदे लालचंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गांव का स्थायी निवासी बनने की गुजारिश की है। उन्होंने अपने हिस्से की दो बिस्वा जमीन घर बनाने के लिए मोदी को देने की पेशकश भी की है। इस जमीन की मौजूदा कीमत लगभग छह लाख रुपये है। लालचंद्र का कहना है कि मोदी के यहां का निवासी बनने से जयापुर ही नहीं आसपास के दर्जनों गांवों का भी कायाकल्प हो जाएगा। कहा कि अगली बार जब प्रधानमंत्री गांव में आएंगे तो वे खुद अपने हाथों से जमीन के कागजात उन्हें सौंपेंगे और उनसे यहां अपना आशियाना बनाने की गुजारिश करेंगे।
लालचंद्र का कहना है कि साल भर पहले तक जयापुर की कोई खास पहचान नहीं थी मगर प्रधानमंत्री मोदी का नाम इस गांव से जुड़ने के बाद यह गांव अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया। साल भर से भी कम समय में गांव की तस्वीर काफी कुछ बदल गई। बिजली, पानी, सड़क, शौचालय सब कुछ मुहैया हो गया। जिस शख्स की बदौलत ये सब हुआ, आखिर उसे भी तो कुछ पारितोषिक मिलना चाहिए। यही सोचकर
मैंने अपने हिस्से की दो बिस्वा जमीन अपने सांसद नरेंद्र मोदी को देने का फैसला किया। मेरे इस फैसले पर परिवार ही नहीं पूरे गांव को नाज है। अगली बार जब भी प्रधानमंत्री गांव में आएंगे, मैं जमीन के कागजात उन्हें सौंप दूंगा। कहा कि दो दिन के अंदर ही उन्हें पत्र लिखकर अपनी भावना से अवगत करा दूंगा। साथ ही ये गुजारिश भी करूंगा कि वे मेरी पेशकश न ठुकराएं।
विज्ञापन
इनसेट-
ये हैं लालचंद्र पटेल
जयापुर में जन्मे 65 साल के लालचंद्र का मूल पेशा खेती है। उनके दो बेटे हैं कुंवर और सुभाष। कुंवर की राजातालाब में जूते-चप्पल की एक छोटी सी दूकान है जबकि सुभाष घर पर रहकर खेतीबाड़ी संभालते हैं। लालचंद्र के पास महज 25 बिस्वा जमीन है। उसमें से भी दो बिस्वा जमीन उन्होंने मोदी के नाम करने का ऐलान किया है। फिलहाल इस जमीन पर खेती होती है।
खरीदार बैरंग लौट रहे, पीएम को मुफ्त में दी जमीन
मोदी की ‘ब्रांड वैल्यू’ का ही नतीजा है कि महज दस महीने में जयापुर में जमीन की कीमत पांच गुना से ज्यादा बढ़ गई है। गांव में आशियाना बनाने की चाह लेकर दिल्ली, मुंबई से यहां खरीदार आ रहे हैं। मुंहमांगी कीमत पर भी उन्हें जमीन नहीं मिल रही। मगर घर बनाने के लिए लालचंद्र ने मोदी को दो बिस्वा जमीन मुफ्त देने की घोषणा की है। मालूम हो कि बीते साल सात नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत आराजीलाइन ब्लाक के इस गांव को गोद लिया था।
कोट-
लालचंद्र जी गरीब किसान हैं मगर उनकी सोच बड़ी है। उन्होंने सुर्खियां बटोरने के लिए मोदी जी को जमीन देने का फैसला नहीं किया है। मैं उनकी भावना का सम्मान करती हूं। मोदी जी जयापुर आने वाले हैं। मैं खुद इस मसले पर उनसे बात करूंगी। -दुर्गावती देवी, ग्राम प्रधान, जयापुर