पीएम मोदी का काशी आगमन: डीजीपी और प्रमुख सचिव पहुंचे वाराणसी, कार्यक्रम स्थलों का लिया जायजा, विश्वनाथ कॉरिडोर भी घूमे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को वाराणसी आने वाले हैं। वह 5 घंटे तक काशी में रहेंगे। वह काशी विश्वनाथ धाम घूमेंगे, साथ ही रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर भी देखेंगे। सुरक्षा को देखते हुए डीजीपी और प्रमुख सचिव ने वाराणसी में कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन को देखते हुए डीजीपी और प्रमुख सचिव काशी दौरे पर हैं। रविवार सुबह डीजीपी मुकुल गोयल और प्रमुख सचिव आरके तिवारी ने शहर के संभावित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा-व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने को लेकर कमिश्नर, डीएम और पुलिस आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों संग स्थलीय निरीक्षण किया।
इससे पूर्व डीजीपी और प्रमुख सचिव ने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वहीं, ललिता घाट पहुंचे दोनों अधिकारियों ने विश्वनाथ कॉरिडोर का भी जायजा लिया।
डीजीपी मुकुल गोयल और प्रमुख सचिव आरके तिवारी ने सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में पहुंचकर तैयारियों को परखा। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया।
डीजीपी के आगमन को देखते हुए बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर बीएचयू गेट तक पुलिया सक्रिय रही और हर चौराहों और मार्ग पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी दिखी। बीएचयू लंका गेट पर भी पुलिसकर्मियों की भारी फोर्स तैनात रही।
निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी सर्किट हाउस में बैठक के लिए रवाना हुए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम कौशल राज शर्मा और पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश आदि अधिकारी शामिल रहे।