फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi invited on ravidas jayanti in varanasi

रविदास जयंती को लेकर कमिश्नर और डीएम ने किया दौरा, भेजा गया पीएम को न्योता

Fri, 01 Feb 2019 06:53 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 01 Feb 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
PM Modi invited on ravidas jayanti in varanasi
पीएम मोदी
9 फरवरी को श्री रविदास जयंती की तैयारियां वाराणसी में जोरों पर है। जिसे देखते हुए कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के साथ गुरुवार को सीर गोवर्धन क्षेत्र का भ्रमण किया। इसी बीच खबर आ रही है कि इस मौके पर पीएम वाराणसी आ सकते है।
विज्ञापन


आगामी 19 फरवरी को श्री रविदास जयंती के अवसर पर देश के अनेक भागों से आने वाले अनुयायियों के जनसमूह के मद्देनजर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पंचायत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया। कहा कि सफाई कर्मियों की शिफ्ट में 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने रविदास मंदिर के व्यवस्थापकों से आने वाले दर्शनार्थियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने पूरे क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए विद्युत विभाग के अभियंता को अपनी तैयारी कर लेने को कहा तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था के लिए पानी के टैंकर लगा कर जलापूर्ति की व्यवस्था किए जाने हेतु जल निगम के अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंदिर की ओर आने वाले मार्ग़ों को अतिक्रमण मुक्त करा कर उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराया जाये। सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर प्रबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जयंती में शामिल होने का न्योता भेजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2016 में भी रविदास जयंती के अवसर पर उनकी जन्मभूमि वाराणसी आए थे और लंगर चखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed