फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi In Varanasi Vehicles will not run on many routes in banaras today see this route chart before leaving home

PM Modi In Varanasi: वाराणसी में आज कई मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन, घर से निकलने से पहले देख लें ये रूट चार्ट

Thu, 07 Jul 2022 09:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Jul 2022 09:27 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर बाद वाराणसी आएंगे। पीएम के काशी आगमन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है।

विज्ञापन
PM Modi In Varanasi Vehicles will not run on many routes in banaras today see this route chart before leaving home
पीएम के दौरे को लेकर वाराणसी में की गई बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर गुरुवार को वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बदल गई है। कई रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। यदि घर से निकल रहे हैं तो एक बार ट्रैफिक डायवर्जन भी जरूर देख लें। आज पीएममोदी के आगमन को देखते हुए शहर में सुबह नौ से शाम सात बजे तक डायवर्जन रहेगा।

विज्ञापन


पुलिस लाइन, एलटी कॉलेज अर्दली बाजार से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा के पास डायवर्जन रहेगा। इस डायवर्जन से दिव्यांग, एंबुलेंस और शव वाहन मुक्त होंगे। वहीं, रोडवेज सहित निजी बसों को भी कमिश्नरेट के बाहरी सीमा पर रोका जाएगा। जौनपुर से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को तरना फ्लाईओवर के नीचे रोका जाएगा, यह बसें तरना से ही लौट जाएंगी।
विज्ञापन


आजमगढ़ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को (रिंगरोड) गोइठहां पर ही रोका जाएगा। वहीं, प्रयागराज, भदोही, सोनभद्र एवं मिर्जापुर की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को चांदपुर चौराहे पर ही रोक दिया जाएगा, यह बसें चांदपुर चौराहा से ही वापस होंगी। गाजीपुर से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को संदहा (कमिश्नरेट बॉर्डर) से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर है डायवर्जन

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार, पुलिसलाइन चौराहे से एलटी कॉलेज अर्दली बाजार से भोजूबीर की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को पांडेयपुर चौराहे की तरफ मोड़ा जाएगा। अंबेडकर चौराहा से किसी प्रकार के वाहन को गोलघर कचहरी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को जेपी मेहता की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो सेंट्रल जेल सिकरौल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

जेपी मेहता तिराहे से सर्किट हाउस, भोजूबीर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा, इन वाहनों को सेंट्रल जेल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। भोजूबीर से कोई भी वाहन एलटी कॉलेज अर्दली बाजार की तरफ नहीं जाएंगे, इन वाहनों को मछली मंडी से मोड़ दिया जाएगा, जो महावीर मंदिर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

पुलिस लाइन चौराहे से गोलघर कचहरी की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। वहीं, चौकाघाट चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को अंधरापुल कैंट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

जगतगंज अमर उजाला तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लकड़ मंडी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। साजन तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मलदहिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को कैंट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सिगरा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सिगरा पेट्रोल पंप की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को आकाशवाणी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो आकाशवाणी महमूरगंज होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed