फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi in Varanasi: Such was routine woke up after sleeping for three and a half hours did yoga then drank tea

वाराणसी में पीएम मोदी: ऐसी रही दिनचर्या, साढ़े तीन घंटे सोने के बाद जगे, योग किया फिर चाय पी

Tue, 14 Dec 2021 10:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Dec 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
PM Modi in Varanasi: Such was routine woke up after sleeping for three and a half hours did yoga then drank tea
पीएम मोदी ने गंगा में लगा डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।

काशी के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस में रुके। उन्होंने महज साढ़े तीन घंटे की नींद ली। मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे ही उठ गए। हल्का गुनगुना पानी पीने के बाद नित्य क्रिया से निवृत्त होकर योग और प्राणायाम किया। जिसके बाद डाइनिंग टेबल पर बैठकर समाचार पत्रों का अवलोकन किया। उन्हें अदरक वाली चाय परोसी गई।

विज्ञापन


चाय पीने के बाद प्रधानमंत्री को सबसे पहले पोहा और उपमा दिया गया। सीजन के हिसाब से हरी मटर की घुगरी और ढोकले के साथ सांभर परोसा गया। साथ ही बनारसी कचौड़ी के अलावा खांडवी जिसे गुजराती खिचड़ी कहते हैं दिया गया। नाश्ता करने के बाद पीएम ने स्थानीय विधायकों संगठन के लोगों के साथ बातचीत की।

विज्ञापन

बातचीत करने के बाद वहां से निकलकर बरेका स्थित प्रशासनिक भवन के कीर्ति कक्ष में मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए निकल गए । काशी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इस दौरान पीएम ने सभी को बारी-बारी से बुलाकर बातचीत कर हाल जाना।

पीएम सोमवार देर रात शहर का हाल जानने निकले थे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। पहले गौदोलिया फिर बनारस रेलवे स्टेशन का हाल जाना। रात करीब दो बजे पीएम बरेका स्थित ऑफिसर्स गेस्ट हाउस पहुंचे। गेस्ट हाउस पहुंचते ही सीधे अपने कमरे में चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed