फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi In Varanasi gave mantra to old leaders for Lok Sabha elections

PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने पुराने नेताओं को लोकसभा चुनाव में जीत का दिया मंत्र, 400 पार की कही बात

Sun, 10 Mar 2024 12:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 10 Mar 2024 12:39 PM IST
सार

PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में बाबा से चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद लेने के बाद रविवार की सुबह जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पुराने नेताओं से 400 पार सीटों को जीतने का मंत्र दिया। 

विज्ञापन
PM Modi In Varanasi gave mantra to old leaders for Lok Sabha elections
PM Modi In Azamgarh - फोटो : नीरज यादव

विस्तार

लोकसभा चुनाव में बाबा विश्वनाथ से जीत का आशीर्वाद लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व जनप्रतिनिधियों से बरेका में मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने पुराने नेताओं से चार सौ पार सीट जीतने की बात की। इसके अलावा अलग अलग बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिया।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उनके सुख-दुख में शामिल हो। उनकी समस्याओं को सुने और उसका निराकरण करवाएं। किसी भी प्रकार के विवादित बयानों से बचें।
विज्ञापन


पीएम मोदी बरेका में रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार सुबह आजमगढ़ के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी लोकसभा से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी घोषित हुए हैं। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बैठक से पहले प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने एयरपोर्ट से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा, शंखनाद व डमरू वादन से उनका स्वागत किया। बैठक मे पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले, पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह, पूर्व मेयर मृदुला जायसवाल, पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव से आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed