फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi In Varanasi CM Yogi Adityanath addressed in prize distribution at BHU

PM Modi In Varanasi: सीएम योगी बोले, जब लोग सोते हैं तो पीएम जाग कर उनकी सुविधाओं के बारे में सोचते हैं

Fri, 23 Feb 2024 05:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 23 Feb 2024 05:21 PM IST
सार

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम के प्रयास से संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिंदू मंदिर बना है। कहा अमूमन जनप्रतिनिधि का मतलब विकास के लिए प्रयास करना होता है, लेकिन काशीवासियों के हितों के लिए कार्य करते हैं। 

विज्ञापन
PM Modi In Varanasi CM Yogi Adityanath addressed in prize distribution at BHU
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार की देर रात बाबतपुर एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस जाते समय सवा किलोमीटर पैदल चल कर फुलवरिया फोरलेन का निरीक्षण किए थे। इसका हवाला देते हुए शुक्रवार को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब लोग सोते हैं, उस समय प्रधानमंत्री जाग कर उनकी सुविधाओं के बारे में सोचते हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री का काशी में उस समय आगमन हुआ है, जब 500 वर्षों के वनवास के कालखंड को समाप्त कर अयोध्या धाम में प्रभु राम विराजमान हुए हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और प्रयास से संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिंदू मंदिर बना है। गत सप्ताह ही उसका लोकार्पण कर प्रधानमंत्री काशी आए हैं।

विज्ञापन

करखियांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 वर्ष में काशी को प्रधानमंत्री ने 45 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। जो कभी नहीं हुआ, वह उन्होंने कर दिखाया। प्रधानमंत्री ने काशी का नया कलेवर वैश्विक मानचित्र पर प्रस्तुत किया है। 600 करोड़ की लागत से बनी बनास डेयरी के बहाने गोमाता की रक्षा होगी और हमें पुण्य व आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के बाद अयोध्या में श्रीरामलला का विराजमान होना सनातन धर्मावलंबियों और भारतवासियों को अभिभूत करता है। प्रधानमंत्री ने देश को नई दृष्टि और पहचान दी है। भारतवासी नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। नया भारत वैश्विक मंच पर नागरिकों को सम्मान व सुरक्षा देता है और समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करता है। उनकी आस्था और आजीविका का भी ध्यान रखता है।

यह भी पढ़ें; PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें: लोकसभा चुनाव से पहले 'मोदी की गारंटी' पूरी करने की गारंटी दे गए प्रधानमंत्री

संत रविदास की बातों को चरितार्थ कर रहे पीएम मोदी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीरगोवर्धनपुर स्थित संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली में कहा कि 10 वर्ष पहले यहां भव्य समागम की जगह नहीं मिल पाती थी। सड़कें संकरी थी, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज संत रविदास महाराज का पावन तीर्थ दिव्यता-भव्यता से चमक रहा है। जब उनकी 650वीं जयंती मनाई जाएगी तो अगले तीन वर्ष के अंदर यहां का भव्य स्मारक संग्रहालय के रूप में दिखेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जगद्गुरु रामानंद ने कहा था कि जाति-पाति पूछे नहीं कोई, हरि को भजे सो हरि का होई...। यह हमें आज देखने को मिल रहा है। हर गरीब को मकान, शौचालय, पांच लाख रुपये की आयुष्मान भारत की गारंटी मिल रही है। स्वतंत्र भारत में पहली बार बाबा साहेब आंबेडकर के पंच तीर्थों को सम्मान देने का काम हुआ है। 600 वर्ष पहले सद्गुरु ने कहा था कि ऐसा चाहूं राज मैं जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न...। संत रविदास की इस उक्ति को पीएम मोदी ने चरितार्थ किया। चार वर्ष से 80 करोड़ लोगों को बिना भेदभाव फ्री में राशन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed