फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi give big projects to people before the new year in varanasi

वाराणसी: नए साल से पहले पीएम देंगे बड़ी परियोजनाओं की सौगात, कई समस्याओं से मिल जाएगी निजात

Fri, 03 Dec 2021 09:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 03 Dec 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
PM modi give big projects to people before the new year in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

नए साल से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी को बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनके जरिए शहरवारियों को बड़ी समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बेनियाबाग पार्किंग और खिड़किया घाट परियोजना शामिल हैं। इसमें वाराणसी आने वाले को न केवल जाम से नहीं जुझना होगा, बल्कि पर्यटकों को भी नए ठिकाना मिलेगा।

विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ के लोकार्पण के लिए दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे किसी विकास परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास नहीं करेंगे। इसके बाद 23 दिसंबर को पीएम के आगमन की सूचना के बाद लोकार्पण और शिलान्यास की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


इसमें वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे शहर के हृदयस्थल को अब राहत मिलेगी। बेनियाबाग में भी पार्किंग बनकर तैयार है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 दिसंबर को यह पार्किंग स्थल भी जनता को समर्पित कर सकते हैं। इसके साथ ही वे खिड़किया घाट पर बन रहे सर्वसुविधा संपन्न पर्यटन केंद्र का भी लोकार्पण कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेनिया बाग पार्किंग एक नजर में
- 90.41 करोड़ रुपये की लागत से बेनियाबाग क्षेत्र में बना पार्क व अंडरग्राउंड पार्किंग।
- 16,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया गया निर्माण।
- 470 चार पहिया वाहन यहां पार्क किए जा सकेंगे।
- 130 दो पहिया वाहनों को खड़ा करने की है व्यवस्था।
- यहां फुटबाल ग्राउंड, एम्यूजमेंट एरिया, ओपेन जिम, योग गार्डन आदि की व्यवस्था की जा रही है।

खिड़किया घाट एक नजर में
- 35.83 करोड़ रुपये की लागत से खिड़किया घाट का पुनरुद्धार कार्य।
- 29 करोड़ रुपये की लागत से 600 मीटर पक्काघाट का निर्माण।
- सीएनजी नावों के लिए फिलिंग स्टेशन, एंफीथिएटर, चिल्ड्रेन पार्क, जीटी रोड से लिंक रोड बन रही है।
- पर्यटन सुविधा केंद्र, टिकट बूथ, कैफेटेरिया, पब्लिक प्रोमिनार्ड वॉल आर्ट व म्यूरल, सेल्फी पॉइंट, योग व मेडिटेशन केंद्र का भी निर्माण हो रहा है। आईओएफ (इंडियन ऑयल फाउंडेशन) ने सीएसआर के तहत करीब आधा दर्जन कार्य शुरू कराए हैं।

एक नजर में अन्य परियोजनाएं
- एचयू में 130.03 करोड़ रुपये की लागत से चिकित्सकों व नर्सों के लिए हॉस्टल तथा धर्मशाला।
- रमना में 161.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 50 एमएलडी क्षमता का एसटीपी।
- शहर के विभिन्न स्थानों पर 128.04 करोड़ रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन।
- बीएचयू में 107 करोड़ रुपये की लागत से आईयूसीटीई भवन।
- बीएचयू में ही 60.63 करोड़ रुपये की लागत से पैकेज-1 के तहत जोधपुर कॉलोनी में 80 आवासीय फ्लैट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed