फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi gave the good news to people of Kashi Before Dev Deepawali he said in man ki baat maa annapurna idol will come to India

देव दीपावली से पहले पीएम मोदी ने काशीवासियों को दी खुशखबरी, बोले- जल्द भारत आएगी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति

Sun, 29 Nov 2020 02:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 29 Nov 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
PM Modi gave the good news to people of Kashi Before Dev Deepawali he said in man ki baat maa annapurna idol will come to India
Man ki baat - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में काशीवासियों को देव दीपावली के पहले एक बड़ी खुशखबरी दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं आप सबके साथ एक खुशखबरी साझा करना चाहता हूं। हर भारतीय को यह जानकर गर्व होगा कि देवी अन्नपूर्णा की एक बहुत पुरानी प्रतिमा कनाडा से वापस भारत आ रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा लगभग सौ साल पहले 1913 के करीब, वाराणसी के एक मंदिर से चुराकर देश से बाहर भेज दी गई थी। मैं कनाडा की सरकार और इस पुण्य कार्य को संभव बनाने वाले सभी लोगों का इस सहृदयता के लिए आभार प्रकट करता हूं।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माता अन्नपूर्णा अन्न-धन की देवी हैं। मान्यता है कि बाबा विश्वनाथ ने भी मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी। काशी से उनका बहुत ही विशेष संबंध है। अब उनकी प्रतिमा का वापस आना हम सभी के लिए सुखद है। माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की तरह ही हमारी विरासत की अनेक अनमोल धरोहरें, अंतरराष्ट्रीय गिरोहों का शिकार होती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi gave the good news to people of Kashi Before Dev Deepawali he said in man ki baat maa annapurna idol will come to India
मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा और, काशी में मंदिर के महंत। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने कहा कि ये गिरोह अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन्हें बहुत ऊंची कीमत पर बेचते हैं। अब इन पर सख्ती तो लगाई ही जा रही है, इनकी वापसी के लिए अब भारत ने अपने प्रयास भी बढ़ाएं हैं। ऐसी कोशिशों की वजह से, बीते कुछ वर्षों में भारत कई प्रतिमाओं और कलाकृतियों को वापस लाने में सफल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की वापसी के साथ एक संयोग यह भी जुड़ा है कि कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड हेरिटेज वीक मनाया गया है। वर्ल्ड हेरिटेज वीक संस्कृति प्रेमियों के लिए, पुराने समय में वापस जाने, उनके इतिहास के अहम पड़ावों को पता लगाने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है।

19 नवंबर को भारतीय उच्च आयोग को मिली प्रतिमा
हाल ही में भारतीय मूल की आर्टिस्ट दिव्या मेहरा की नजर माता अन्नपूर्णा की एक सदी पुरानी मूर्ती पर कनाडा के मैकेंजी आर्ट गैलेरी में नजर पड़ी थी। उन्होंने इसके लिए आवाज उठाई और उसके बाद मैकेंजी आर्ट गैलरी में रेजिना विश्वविद्यालय के संग्रह से अन्नपूर्णा की प्रतिमा को अंतरिम राष्ट्रपति और विश्वविद्यालय के उप-कुलपति थॉमस चेस, कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया के बीच 19 नवंबर को एक समारोह में दी गई।

भारतीय मूल की कलाकार ने उठाया मुद्दा
आर्टिस्ट दिव्या मेहरा ने मैकेंजी आर्ट गैलरी के स्थाई कलेक्शन में पाया कि इस मूर्ति की वसीयत 1936 में मैकेंजी ने करवाई थी और गैलरी के संग्रह में जोड़ा गया था। इसके बाद इसका नाम रखा गया। दिव्या ने मुद्दा उठाया और कहा था कि यह अवैध रूप से कनाडा में लाई गई है।

1913 में भारत से कनाडा गई मूर्ति
मैकेंजी ने 1913 में भारत की यात्रा की थी। बताया जा रहा है कि यह मूर्ति उसी के बाद यहां से कनाडा पहुंची। अन्नपूर्णा माता अपने एक हाथ में खीर और दूसरे में चम्मच लिए हुए हैं। बलुआ पत्थर की यह प्रतिमा सौ साल पुरानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed