फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi drank tea on Pappu's heels ate also paan

बनारसीपन में डूबे पीएम मोदी, पप्पू की अड़ी पर तीन पुरवा चाय पीने के बाद पान भी खाया, प्रबुद्धजनों से विकास के बारे में ली जानकारी 

Sat, 05 Mar 2022 12:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
PM Modi drank tea on Pappu's heels ate also paan
वाराणसी में अस्सी स्थित पप्पू की चाय की अड़ी पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम जनता की तरह चाय पी। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रोड शो के दौरान शुक्रवार की शाम अस्सी स्थित पप्पू की अड़ी पर चाय पी। साधारण टेबल बेंच पर बैठ प्रधानमंत्री ने लगभग 15 मिनट में एक-एक कर तीन पुरवा चाय की चुस्की के बीच अपनी काशी के विकास का हाल भी प्रबुद्धजनों से जाना।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर और काशी में हुए विकास के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अस्सी निवासी श्रीधर पांडेय उर्फ राजू गुरु से पूछा कि आप कॉरिडोर देखने गए थे, कैसा लगा? श्रीधर ने प्रधानमंत्री को बताया कि अद्भुत, अलौकिक बना है विश्वनाथ धाम, पहले से ही काशी की पहचान थी, इसमें विश्वनाथ धाम चार चांद लगा रहा है।
विज्ञापन


इस बीच प्रधानमंत्री ने पवन शर्मा से पूछा कि यहां और कौन-कौन लोग चाय पीने आते हैं, कॉरिडोर के बारे में फीडबैक भी लिया। पप्पू के लड़के अशोक से प्रधानमंत्री ने परिवार के बारे में जानकारी ली। दुकान के अंदर छह लोगों के साथ बैठकर चाय पीते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा का गर्भगृह स्वर्णमयी होने के बाद अब बाहर की दीवारों को भी स्वर्णमंडित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम लगभग 7.49 मिनट पर दुकान के अंदर दाखिल हुए प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर चाय पी रहे लोग चकित रह गए, प्रधानमंत्री को आते देख सभी लोग हाथ जोड़कर खड़े हो गए। वहीं, जैसे ही प्रधानमंत्री की फ्लीट रुकी तो भीड़ बढ़ती देख एसपीजी ने दुकान के बाहर रस्सी के जरिए सुरक्षा घेरा बना लिया।

वहीं भीड़ के बीच हर-हर महादेव का उद्घोष होने लगा। मोदी-मोदी, योगी-योगी का नारा भी लगाया गया। दुकान पर बैठे मनोज से पूछा कि क्या हाल है, मनोज दोनों हाथ जोड़कर बोले कि आपका आशीर्वाद है। आपके नेतृत्व में काशी में विकास की गंगा बह रही है। मुस्कुराते हुए मोदी अंदर टेबल और बेंच पर बैठ गए।

एक पुरवा चाय पीने के बाद प्रबुद्ध जनों से बातचीत के दौरान आवाज लगाकर एक और पुरवा चाय पी। यही नहीं, दुकान से निकलते हुए दुकानदार मनोज से कहा कि बहुत अच्छी चाय बनी है एक और पुरवा चाय मांगकर प्रधानमंत्री ने पी। वहीं मनोज को खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया। मनोज के भाई अशोक ने केतली से पुरवा में चाय उड़ेली। इस दौरान यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने भी चाय पीते हुए लोगों से कुशलक्षेम जाना।

तीसरी पीढ़ी संभाल रही है पप्पू की अड़ी

अस्सी में पप्पू की चाय काफी प्रसिद्ध है, यहां कई राजनेता चाय की चुस्की ले चुके हैं। इस समय तीसरी पीढ़ी चाय की दुकान चला रही है। पप्पू के बेटे मनोज, अशोक ने बताया कि दादा और पिता के समय कई नेताओं ने चाय की चुस्की ली, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पहली बार दुकान पर चाय पीने पहुंचे। मनोज के अनुसार जार्ज फर्नांडिज भी चाय पी चुके हैं।

प्रधानमंत्री को चाय पिलाकर धन्य हो गया

दुकानदार मनोज ने कहा कि कभी कल्पना नहीं की थी कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे ग्राहक बनेंगे, उन्हें चाय पिलाकर धन्य हो गया। यूं समझिए कि जीवन भर की दौलत मिल गई। उनकी दुकान पर आम ग्राहकों की तरह बैठना और अड़ी पर मौजूद लोगों से काशी से विकास के बारे में जानना एकदम से अद्भुत लगा।

चाय के बाद घुलाया गोपाल का मीठा पान 

पप्पू की दुकान पर चाय पीने के बाद बगल में गोपाल के पान की दुकान को देखते ही प्रधानमंत्री रुक गए और बनारसी पान खाने के लिए बढ़े। गोपाल से उनके व्यवसाय के बारे में जाना और कहा कि मीठा पान खिलाइए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि गोपालजी चूना मत लगाइएगा। वहीं गोपाल भी बिना चूने का पान खिलाया। निकलते वक्त प्रधानमंत्री ने गोपाल और उनके परिवार के बारे में भी जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed