फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi do plantation inaugurate bjp membership rameshwar dham development visit in varanasi 6 july 

4 घंटे के लिए प्रधानमंत्री मोदी आएंगे काशी, जानें क्या देंगे सौगात, तैयारी शुरू

Mon, 01 Jul 2019 02:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Jul 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
pm modi do plantation inaugurate bjp membership rameshwar dham development visit in varanasi 6 july 
पीएम मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जुलाई को वाराणसी में पंचक्रोशी मार्ग के तीसरे पड़ाव रामेश्वर तीर्थ धाम को विकसित करने की सौगात दे सकते हैं। चार घंटे के अपने प्रवास में पीएम मोदी पहले पौधरोपण अभियान और फिर भाजपा के सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ करेंगे। पंचक्रोशी मार्ग पर जगह-जगह, अलग-अलग दल पीएम का स्वागत करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान काशी की परंपरा के अनुसार उनके स्वागत की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट पर आने के बाद सुबह करीब नौ बजे हेलीकॉप्टर से रामेश्वर पहुंचेंगे। यहां वह जिले के विभिन्न विद्यालयों के चयनित करीब एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील भी करेंगे।
विज्ञापन


इस दिन जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 55 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वन विभाग सहित अन्य विभागों ने कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। पौधरोपण अभियान के संयोजक अशोक तिवारी ने बताया कि हर गांव में टोली बनाए जाने लगी है। बताया कि 27 लाख पौधे बनारस में लगाए जाने का लक्ष्य है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रोहनिया ने सभास्थल का लिया जायजा :
प्रधानमंत्री मोदी के रामेश्वर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी का जायजा शनिवार को रोहनिया विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह ने लिया। कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने सभास्थल को भी देखा। बताया कि पीएम मोदी रामेश्वर महादेव में पूजन-अर्चन और दर्शन करेंगे। उन्होंने मंदिर में प्रकाश की व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगाने और वरुणा में पानी छोड़ने का आदेश विभाग को दिया। विधायक के साथ सेक्टर प्रमुख विपिन पांडेय, राहुल सिंह, प्रधान रामप्रसाद, प्रधान हिरमपुर विपिन यादव, त्रिभुवन मौर्य, ललित पांडेय शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed