बनारस में सीएम योगी: काशी विश्वनाथ धाम में होने वाली योगी कैबिनेट की बैठक टलने के आसार, जानिए कारण
धर्म और आध्यात्म की नगरी के नाम से मशहूर काशी में 16 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक टल सकते हैं। 15 दिसंबर से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में 16 दिसंबर को होने वाली योगी सरकार की कैबिनेट की बैठक टलने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक शासन के स्तर से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 15 दिसंबर से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है और 16 को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अनुपूरक बजट पेश होगा और 17 को चर्चा करके इसे पास करना होगा।
इसको देखते हुए माना जा रहा है कि धाम में होने वाली कैबिनेट की बैठक टल सकती है। श्री काशी विश्वनाथ धाम की ब्रांडिंग के लिए 16 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाना था। इसके साथ ही 17 दिसंबर को कई शहरों के मेयर की भी बैठक आयोजित की गई थी। इसके अलावा भव्य काशी दिव्य काशी के तहत डेढ़ महीने तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।
ऐसा पहला मौका होता...
योगी सरकार की आगामी कैबिनेट बैठक 16 दिसंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होनी थी। देश में यह पहला मौका होता जब किसी सरकार की कैबिनेट बैठक मंदिर परिसर में आयोजित होती। योगी सरकार की कैबिनेट बैठक प्रयागराज कुंभ में हो चुकी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा पूरी कैबिनेट और आला अधिकारी भी मंदिर में जुटते।
पढ़ेंः भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, पीएम ने देर रात लोगों को चौंकाया
रात में प्रधानमंत्री ने देखा बनारस स्टेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात में एक बजकर 13 मिनट पर बनारस रेलवे स्टेशन का भी भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। प्रधानमंत्री का फ्लीट स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में आकर रुका। यहां से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री प्लेटफार्म संख्या आठ पर पहुंचे।
स्टेशन की व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं को देखना। प्रधानमंत्री करीब दस मिनट ठहरने के बाद रवाना हुए। इसके पूर्व प्रधानमंत्री ने विश्वनाथ धाम का पुन: अवलोकन किया। गोदौलिया चौराहे पर कुछ आम लोगों से भी मुलाकात की।
पढ़ेंः पीएम मोदी के वो संदेश: काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण बाद संबोधन में लोगों से मांगे तीन संकल्प, जानें क्या हैं वो