{"_id":"614b7c4d8ebc3e099d7186a6","slug":"pm-modi-brother-pankaj-modi-offered-tarpan-to-his-ancestors-on-pitru-paksha-second-day-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पीएम मोदी के भाई ने अस्सी घाट पर किया तर्पण, पितृ और मातृ पक्ष के लोगों के नाम से अर्पित किया जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पीएम मोदी के भाई ने अस्सी घाट पर किया तर्पण, पितृ और मातृ पक्ष के लोगों के नाम से अर्पित किया जल
Thu, 23 Sep 2021 12:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
अस्सी घाट पर पितरों की पूजा करते पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पितृपक्ष की द्वितीया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने अपने पुरखों का तर्पण किया। बुधवार को पंकज मोदी अस्सी घाट पर अपने पितरों का तर्पण करने पहुंचे थे। पंकज भाई मोदी ने अपने पितृ और मातृ पक्ष के लोगों के नाम से जल दिया।
विज्ञापन
मथुरा से आए वैष्णव तिलकधारी आचार्यों पं. अमित चतुर्वेदी एवं पं. गोपालजी ने तर्पण का विधान पूर्ण कराया। पंकज भाई मोदी काशी में आध्यात्म गो सेवा मिशन ट्रस्ट (मथुरा) द्वारा शृंगेरी मठ में कराए जा रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में शामिल होने आए हैं। इस दौरान वह अगले छह दिनों में भी मध्याह्न में अस्सी घाट तर्पण करने आएंगे। गंगा पूजन और तर्पण की व्यवस्था जय मां गंगा सेवा समिति की ओर से की गई है। समिति की ओर से पं. बलराम मिश्र ने पंकज भाई मोदी, स्वामी पंकज शास्त्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद के पुत्रों ने किया गोदान
80 के दशक में कांग्रेस के सांसद रहे स्व. एएनएस चेल्लाकुमारम के निमित्त उनके दो पुत्रों पीएस चेल्लाकुमारम और केएस चेल्लाकुमारम ने मणिकर्णिका घाट पर गोदान किया।
विज्ञापन