{"_id":"5fc1f0af01392f50f8050c63","slug":"pm-modi-arrival-on-dev-deepawali-kashi-brahmachari-honored-pm-modi-with-rajarshi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली पर पीएम का आगमन: काशी के ब्रह्मचारी ने पीएम मोदी को दिया राजर्षि का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली पर पीएम का आगमन: काशी के ब्रह्मचारी ने पीएम मोदी को दिया राजर्षि का सम्मान
Sat, 28 Nov 2020 12:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के आगमन से पहले लगाया गया पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर काशी के आम व खास सभी उत्साहित हैं। देव दीपावली पर पहली बार काशी आगमन पर काशीवासी उनका स्वागत करने की तैयारी में जुटे हैं। काशीधर्म पीठाधीश्वर के आश्रम रामेश्वर मठ की ओर से पीएम मोदी के लिए लगाया गया पोस्टर काफी चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
पोस्टर में पीएम मोदी के नाम के आगे राजर्षि पीएम मोदी लिखकर उनका काशी में आगमन पर अभिनंदन किया गया है। काशी धर्म पीठाधीश्वर के उत्तराधिकारी शिष्य साधक स्वामी लखन स्वरूप ब्रम्हचारी महाराज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सही मायने में राजर्षि पद के लायक हैं।
विज्ञापन
राजसत्ता के बीच रहकर उनका जीवन एक तपोनिष्ठ की तरह है। वह सनातन संस्कृति को मानने वाले और उसको बढ़ावा देने वाले है। ऐसे लोग राजर्षि के लायक हैं। मठ से जुड़े समाजसेवी रामयश मिश्र ने कहा कि पीएम मोदी देव दीपावली पर काशी आ रहे हैं, इसकी खबर सुनकर रामेश्वर मठ स्थित श्रीनारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय में पढ़ने वाले बटुक काफी उत्साहित हैं और जब वह रविदास पार्क से निकलेगें तो बटुक उनका वैदिक मंत्रों के साथ भव्य स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
रामयश मिश्र ने बताया कि काशीधर्मपीठाधीश्वर नारायणानंद तीर्थ के निर्देश पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत रामेश्वर मठ के साधु सन्यासी व स्वामी नारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय के बटुक करेंगे।