फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi and french president will see ganga arti at kashi

जापानी पीएम के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति को PM मोदी दिखाएंगे काशी की गंगा आरती

Fri, 09 Mar 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 09 Mar 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
 PM modi and french president will see ganga arti at kashi
पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे (फाईल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों दूसरे विदेशी मेहमान होंगे जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी की गंगा आरती दिखाएंगे। सूत्रों की मानें तो इस बार गंगा आरती और भव्य कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


आरती दिखाने के लिए घाट तय करने का काम जिला प्रशासन कर रहा है। माना जा रहा है दशाश्वमेध और अस्सी में से किसी एक घाट पर आरती दिखाने की तैयारी है। चूंकि दशाश्वमेध घाट पर भीड़ अधिक होती है इस नाते अस्सी घाट पर आरती दिखाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


गंगा आरती के दौरान पानी के भीतर भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव दर्शन पूजन करने भी पीएम के जाने का कार्यक्रम बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार  दोनों लोग बाबतपुर से पहले मिर्जापुर जाएंगे। मिर्जापुर से हेलीकाप्टर से वह बड़ा लालपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल पहुंचेंगे।

पीएम मैक्रों को बनारसी हस्तकला की कारीगरी के बारे में बताएंगे। साथ ही मैक्रों को बनारसी वस्त्र से जुड़ी कुछ चीजें उपहार दी जाएंगी। यहां से वह डीरेका होते हुए अस्सी घाट जाएंगे। घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
 

काशी की गणमान्य महिलाओं से पीएम करेंगे मुलाकात

 PM modi and french president will see ganga arti at kashi
12 मार्च को बनारस आएंगे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

अस्सी घाट से वह नौका विहार करते हुए दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे। ब्रजरामा पैलेस में उनका लंच करने का कार्यक्रम है। यहां सेे वह नदेसर स्थित होटल गंगेज जाएंगे।

यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद पीएम वाराणसी के पार्टी पदाधिकारियों एवं शहर के प्रबुद्धजनों से मिलने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। 

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की गणमान्य महिलाओं के साथ पीएम मोदी की मुलाकात की योजना बन रही है। यह कार्यक्रम दीनदयाल हस्तकला संकुल, अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट या फिर ताज होटल में रखा जाएगा। इसे लेकर अभी बैठक होनी बाकी है।

इस कार्यक्रम को फाइनल पीएमओ के अधिकारी करेंगे। मुलाकात करने वाली महिलाओं में कला, साहित्य, संगीत, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों की गणमान्य महिलाओं से पीएम के मुलाकात की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed