फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi and CM yogi will two days vist in varanasi

बनारस के दो दिवसीय दौरे पर आज आ रहे पीएम मोदी-सीएम योगी, ऐसा है कार्यक्रम

Sat, 14 Jul 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 14 Jul 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
PM modi and CM yogi will two days vist in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री आज  दो दिवसीय दौरे पर बनारस आ रहे हैं। पीएम मोदी  शनिवार को दोपहर में करीब एक बजे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे जहां से वो आजमगढ़ चले जाएंगे।
विज्ञापन


वहां से चार बजे के बाद पीएम वाराणसी के कचनार (राजातालाब) की जनसभा में आएंगे। यहां से छह बजे के बाद डीरेका चले जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद पीएम 15 जुलाई की सुबह 10 बजे के बाद मिर्जापुर चले जाएंगे। वहां से एक बजे के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे।
विज्ञापन


यहां से पीएम कर्नाटक दौरे पर चले जाएंगे। वाराणसी जिला प्रशासन के पास पीएम आगमन का मिनट टू मिनट प्रोटोकाल गुरुवार को आ गया है लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे जारी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम आगमन के एक डेढ़ घंटा पहले प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ जाएंगे। पीएम आगमन से लेकर प्रस्थान तक साथ रहेंगे।

करोड़ों का तोहफा देंगे पीएम मोदी

PM modi and CM yogi will two days vist in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के अपने 13 वें दौरे में संसदीय क्षेत्र की जनता को 936.95 करोड़ रुपये की 33 योजनाओं का तोहफा देंगे। दो दिवसीय दौरे पर 14 जुलाई को वाराणसी पहुंचने के बाद पीएम 449.29 करोड़ रुपये की 21 योजनाओं का लोकार्पण और 487.66 करोड़ रुपये की 12 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

गुरुवार को यह जानकारी भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने दी। गुलाब बाग स्थित कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि कचनार राजातालाब में पीएम की जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे।

बताया कि आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंचेंगे। राजातालाब में जनसभा को संबोधित करने के बाद डीरेका में विशिष्टजनों से मुलाकात और मेरी काशी पुस्तक का विमोचन करेंगे।

15 जुलाई को डीरेका में पार्टी के सेक्टर संयोजकों की बैठक लेने के बाद बाण सागर परियोजना का लोकार्पण करने मिर्जापुर जाएंगे। प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पीएम के संसदीय क्षेत्र में हर घर से कम से कम एक व्यक्ति से जनसभा में आने की अपील की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र में इतना विकास कार्य किया।

पीएम मोदी काशी में बहाएंगे ‘ऊर्जा गंगा’

PM modi and CM yogi will two days vist in varanasi
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र काशी को ‘ऊर्जा गंगा’ की सौगात देंगे। बीएचयू, डीरेका और भेल के आवासीय परिसर में शुरू हुए पीएनजी के अलावा सीएनजी सप्लाई सिस्टम और हरिश्चंद्र घाट पर प्राकृतिक गैस से संचालित होने वाला शवदाह गृह जनता को समर्पित करेंगे। ऊर्जा गंगा परियोजना के तहत कराए गए कार्यों के लोकार्पण की तैयारियाें को अंतिम रूप देने में गेल इंडिया के अधिकारी जुटे हैं। 

गेल इंडिया ने अब तक यहां पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के 3200 कनेक्शन डीरेका में दिए हैं जबकि बीएचयू परिसर के 1500 और भेल के 32 आवासों में कनेक्शन दिए गए हैं। दो सीएनजी (हरहुआ और डीरेका) स्टेशन तैयार हैं और प्रायोगिक तौर पर अभी 500 ऑटो को इसकी सप्लाई दी जा रही है।

अब शहर के दूसरे हिस्सों तक पीएनजी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है। गेल इंडिया के अधिकारी गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं। शवदाह गृह नगर निगम को हैंडओवर कर दिया गया है। 

 

पीएम से मुलाकात का ज्ञापन नहीं दे पाई सुभासपा

PM modi and CM yogi will two days vist in varanasi
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की मांग के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता गुरुवार को रवींद्रपुरी स्थित संसदीय कार्यालय पर ज्ञापन देने जा रहे थे। कार्यालय के पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

पुलिस ने कहा कि कार्यालय में ज्ञापन नहीं लिया जाता है। उधर सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ज्ञापन देने पर अड़े रहे। काफी देर तक हो हल्ला के बाद कार्यकर्ता बगैर ज्ञापन दिए वापस चले गए। प्रदेश महासचिव ने कहा कि 14 जुलाई को पीएम बनारस आ रहे हैं।

उनके कार्यक्रम में अपना दल (एस) को शामिल किया गया है जबकि गठबंधन के साथी होने के नाते हमारी पार्टी के लोगों को भी पीएम से मुलाकात करने का अधिकार मिलना चाहिए। विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए सुभासपा के पदाधिकारी प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं। यह गठबंधन धर्म के साथ धोखा है। 

वाराणसी- बलिया मेमू को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

PM modi and CM yogi will two days vist in varanasi
गाजीपुर सिटी-बलिया विद्युतीकृत ट्रैक का लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी शनिवार को वाराणसी से बलिया के बीच चलने वाली मेन लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट ट्रेन (मेमू) को हरी झंडी दिखाएंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मेमू को हरी झंडी दिखाएंगे। वाराणसी सिटी स्टेशन से गाजीपुर होते हुए बलिया तक जाने वाली इस ट्रेन के संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

राजातालाब के कचनार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्युतीकृत रेल खंड के लोकार्पण, मेमू के शुभारंभ के साथ ही पीएम भारतीय कंटेनर निगम की ओर से निर्मित पेरिशेबल कार्गो राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यहां फलों और सब्जियों का उचित मूल्य पर भंडारण होगा और हवाई सेवा के जरिए उनका निर्यात विदेशों तक होगा। 
 
मेमू के परिचालन का शेड्यूल जारी 
वाराणसी सिटी से गाजीपुर होते हुए बलिया के बीच संचालित होने वाली मेमू का शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है। रोजाना मेमू गाड़ी संख्या 63298, सुबह 4:45 बजे बलिया से वाराणसी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed