फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi and cm yogi will attend surganga music festival in varanasi

काशी में होने जा रहे 'महाकुंभ' में शिरकत करेंगे पीएम मोदी और सीएम योगी

Fri, 14 Apr 2017 09:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Apr 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
pm modi and cm yogi will attend surganga music festival in varanasi
18 अप्रैल से 30 मई तक सुरगंगा का आयोजन - फोटो : twitter
देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में आगामी 18 अप्रैल से 30 मई तक संगीत का 'महाकुंभ' होने जा रहा है।  इस 'महाकुंभ' यानी सुर गंगा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं। आयोजकों ने इन दोनों खास मेहमानों को निमंत्रण भेज दिया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, औपचारिक शुभारंभ 22 अप्रैल को प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की तैयारी है। अगर पीएम मोदी यहां आते हैं तो यह पहला मौका होगा जब वो अपने संसदीय क्षेत्र में  किसी संगीत कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


43 दिनों तक चलने वाले सुरगंगा में वाराणसी के अलग अलग घाटों और मैदानों में कई कार्यक्रम प्रस्तावित है। संगीत के इस  'महाकुंभ' में  आशा भोसले, जाकिर हुसैन, निलाद्रे कुमार, अमजद अली सरीखे कलाकार अपनी प्रस्तुतियों  से समां बांधेंगे। ख्यातलब्ध विदेशी कलाकारों की जुगलबंदी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवोदित कलाकारों को मंच भी मिलेगा और संगीत की बारीकियां सीखने का मौका भी। गायन-वादन के इन तमाम अद्भुत अहसासों से संगीत प्रेमियों को रूबरू कराएगा ‘सुर गंगा’। यह आयोजन यूनेस्को के क्रिएटिव सिटी नेटवर्क में ‘संगीत का रचनात्मक नगर’ के रूप में वाराणसी के चयन के जश्न रूप में होने जा रहा है।

सुर गंगा कार्यक्रम की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। महिषासुर राजघाट घाट पर 100 गुणा 70 फुट के मंच के अलावा संगीत ग्राम, म्यूजिक जंक्शन और काशी के विख्यात कलाकारों नाम पर पवेलियन तैयार कराया जा रहा है। कलाकारों से जुड़ी प्रदर्शनी लगेगी तो नवांकुरों के लिए वर्कशॉप भी होगी। 
 
Trending Videos

संकट मोचन समारोह में दिखेंगे ‘100 सुपर स्टार्स’

pm modi and cm yogi will attend surganga music festival in varanasi
संकट मोचन संगीत समारोह - फोटो : facebook
संकट मोचन संगीत समारोह में पहली बार ‘हंड्रेड सुपर स्टार्स’ एक साथ नजर आएंगे। छह दिवसीय विश्वविख्यात संगीत महोत्सव में पिछले तीन सौ वर्ष के इतिहास में छाप छोड़ने वाले ‘सुपर हीरो’ को नायाब ढंग से याद किया जाएगा।

संगीत, कला, धर्म, विज्ञान, राजनीति, संस्कृति और खेल जगत से जुड़ी हस्तियां इस समारोह में देश-दुनिया के संगीत प्रेमियों का ध्यान खींचेंगी। इसके लिए पांच स्थानों पर सुपर हीरो दीर्घा लगाई जाएगी। 

‘हंड्रेड सुपर स्टार्स’ का चयन पैनल करेगा। संकट मोचन की कला दीर्घा में जिन सौ विभूतियों को जगह दी जाएगी, उनके नामों की घोषणा 14 अप्रैल की रात संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र करेंगे। फिलहाल, ऐसे सुपर स्टार्स की सूची तैयार कर ली गई है।

इसमें वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई, महामना मदनमोहन मालवीय, एनी बेसेंट, बाबू डॉ. राजेंद्र प्रसाद, धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, बाबूराव विष्णुराव पराड़कर, शहनाई के उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, काशी नरेश डॉ. विभूति नारायण सिंह, डॉ. संपूर्णानंद, जयंत नार्लिकर, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, मुंशी प्रेमचंद, सीएनआर राव, लाल बहादुर शास्त्री सरीखे नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed