देशवासियों के साथ अपने संसदीय क्षेत्रवसियों के लिए चिंतित हैं पीएम, कल करेंगे विशेष कार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान रखते हुए इससे बचने व सावधान रहने के उपाय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी की जनता से 25 मार्च को सायं 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को सभी काशीवासी न्यूज चैनल खासकर डीडी न्यूज, नरेंद्र मोदी एप, प्रधानमंत्री के फेसबुक पेज, प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल आदि पर देख सकते हैं। काशीवासी नमो एप के जरिए अपने प्रश्न प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष रखेंगे और पीएम पूछे गये प्रश्नो का निराकरण करेंगे।
बताते चलें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को वैश्विक महामारी घोषित किया है और इस बीमारी से पूरा विश्व डर के साये में जी रहा है। एक ओर जहां विकसित देश चीन, इटली, अमेरिका, स्पेन, फ्रांस व जमर्नी इस महामारी की चपेट में आ गये हैं वही दूसरी और भारत जैसा विकासशील देश इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिन-प्रतिदिन नये-नये सफल प्रयोग कर रहा है।
साथ ही पीएम मोदी रोजाना टीवी चैनलों, ट्वीट कर और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर लोगों को एहतियात बरतने के लिए आगाह कर रहें हैं। ताकि इस महामारी से देश की 130 करोड़ जनता को सुरक्षित रखा जाय। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के भाजपा नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों से काशी की स्थिति को लेकर लगातार फीड बैक लिया था।
पार्क और कॉलोनी में टहलने निकले तो पकड़ लेगी पुलिस
कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर जिले में लॉक डाउन घोषित किया गया है। ऐसे में इस दौरान यदि आप सुबह या शाम के समय अपनी कॉलोनी या पार्क में टहलते हुए पाए जाएंगे तो पुलिस आपके खिलाफ कार्रवाई करेगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को बताया कि लॉक डाउन के दृष्टिगत सुबह और शाम के समय कॉलोनियों और पार्कों में लोगों का टहलना पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है।
इसके बावजूद यह देखने में आ रहा है कि जिले की कुछ कॉलोनियों व पार्कों में सुबह और शाम के समय लोग टहल रहे हैं। यह लॉक डाउन का पूरी तरह से उल्लंघन है। लॉक डाउन की अवधि तक जो कोई पार्क या कॉलोनी में सुबह और शाम टहलता हुआ मिलेगा, वह पुलिस की कार्रवाई की जद में आएगा। इसलिए जिले के लोगों से अपील है कि लॉक डाउन की अवधि तक वह अपने घर में ही रहें।