फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm in varanasi

पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले शुरू हुआ भाजपा का सेवा सप्ताह

Sun, 15 Sep 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
pm in varanasi
सेवापुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर काशीवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार से भाजपा के सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल और प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने सेवापुरी के बरियारपुर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की शुरुआत की।
विज्ञापन

नेत्र चिकित्सा शिविर में 15 काउंटर में 1500 से ज्यादा लोगों का पंजीकरण हुआ। इसमें 1200 लोगों के चश्मे बनाए गए। 195 लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई, जिन्हें शिविर के पंजीकरण के माध्यम से आपरेशन के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। 100 से ऊपर के लोगों का परीक्षण सामान्य पाया गया। जिन लोगों के चश्मे बनाए जाएंगे, उनको एक सप्ताह में उनके ग्राम प्रधान के माध्यम से चश्मे उपलब्ध करा दिए जाएंगे। आपरेशन के लिए जो भी मरीज अस्पताल में जायेंगे उन्हें भाजपा की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने कहा कि वाराणसी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह व्यापी सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज के शोषित, वंचित, पीडि़त लोगों तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा, पीएम मोदी कहते हैं कि राजनीति एक सशक्त माध्यम है। उसी आधार पर पीएम के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल नीलू ने बताया कि शिविर में 25 ऐसे लोगों का भी परीक्षण किया गया जो असहाय एवं गरीब थे। बिरहा कलाकार दीपक सिंह ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक अवधेश सिंह, सुरेन्द्र नारायण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, नागेन्द्र रघुवंशी, विद्यासागर राय, धर्मेन्द्र सिंह, नवरतन राठी, जयनाथ मिश्र, श्रीनिकेतन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed