{"_id":"5d1fb07b8ebc3e3c8c3f6b85","slug":"pm-in-varanasi-varanasi-news-vns4713189111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल का पौधा लगाकर पीएम देंगे हरियाली का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपल का पौधा लगाकर पीएम देंगे हरियाली का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर बनने वाले आनंद कानन के नवग्रह वाटिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फीट ऊंचा पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। पीएम मोदी के पौधरोपण के दौरान प्रतियोगिता के विजेता पांच स्कूली छात्र बाल वृक्ष मित्र के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान देने वाले पांच विशिष्ट लोग भी पीएम से मुलाकात करेंगे। दैविक, दैहिक और भौतिक आधार पर नवग्रह वाटिका में 21 विशेष पौधे लगाए जाएंगे।
जल संचयन को लेकर शुरू किए गए अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह जुलाई को देशव्यापी पौधरोपण अभियान की शुरुआत काशी से करेंगे। पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय हरहुआ में विकसित होने वाले आनंद कानन की आधारशिला नवग्रह वाटिका में पीपल के पौधे से रखी जाएगी। 11 विस्वा में बनने वाले नवग्रह वाटिका में दैविक पौधे मदार, पलाश, खैर, चिचिड़ा, पीपल, गूलर, शमी, दूर्वा और कुशा, दैहिक पौधे नीम, बरगद, मालती और भौतिक पौधे पारिजात, बादाम, महुआ व आम को रोपेंगे। आनंद कानन को पर्यटकों के लिए विकसित किया जाएगा और पौधे लगाने के बाद उसकी जिम्मेदारी तय होगी। पीएम मोदी के पौधरोपण के दौरान ही 48 ग्राम पंचायतों, रिंग रोड और शहर में 50 हजार पौधे लगाने की तैयारी है। इसमें गांवों में परिवार अपने बच्चों के नाम पर पौधे रोपेंगे और उसकी देखभाल करेेंगे। जिला प्रशासन की ओर से पंचक्रोशी मार्ग में तकरीबन 45 किलोमीटर में 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, वन मंत्री दारा सिंह चौहान सहित, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
हाथों में पौधा लेकर काशीवासी करेंगे स्वागत
देशव्यापी पौधरोपण अभियान की शुरुआत करने वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री के स्वागत में बाबतपुर से लेकर पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग और बड़ा लालपुर तक सड़क के दोनों किनारों पर लोग हाथों में पौधा लेकर मौजूद रहेंगे। पौधरोपण प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया कि प्राथमिक बालिका विद्यालय में नवग्रह वाटिका का निर्माण पूरा हो गया है।
विज्ञापन
लघु काशी के रंग में स्कूल
पीएम के हाथों होने वाले पौधरोपण की तैयारी पूरी कर ली गई है। स्कूल की दीवारें लघु काशी के रंग में की गई हैं। आनंद कानन की उबड़ खाबड़ जमीन को समतल कर इंटरलाकिंग के जरिए वाटिका तक रास्ता तैयार किया गया है। पौधे रोपने के लिए गड्डों की खोदाई तेज हो गई है।