फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Can go to Railway Station-Godaulia and Dashamshwamedh at night, police on alert

पीएम का काशी भ्रमण: रात में रेलवे स्टेशन-गोदौलिया और दशामश्वमेध पर कर सकते हैं चहलकदमी, अलर्ट जारी

Sun, 17 Dec 2023 12:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 17 Dec 2023 12:28 PM IST
सार

पीएम मोदी 17 दिसंबर को काशी तमिल संगमम के आयोजन में शाम 7.30 बजे तक रहेंगे। इसके बाद प्रोटोकाल में उनके कार्यक्रम का जिक्र नहीं है, मगर प्रशासन को अलर्ट किया गया है कि पीएम मोदी शहर का भ्रमण कर सकते हैं।

विज्ञापन
PM Can go to Railway Station-Godaulia and Dashamshwamedh at night, police on alert
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर की रात में काशी के विकास का उजाला भी देखेंगे। काशी प्रवास के दौरान कैंट, बनारस रेलवे स्टेशन, गोदौलिया और दशाश्वमेध का भ्रमण भी कर सकते हैं। इसके अलावा वे गंगा में जल मार्ग से काशी विश्वनाथ मंदिर भी दर्शन पूजन के लिए जा सकते हैं। पीएम मोदी के स्वागत में शहर की सभी प्रमुख सड़कों से लेकर गलियों तक में भव्य सजावट की गई है।

विज्ञापन

पीएम मोदी 17 दिसंबर को काशी तमिल संगमम के आयोजन में शाम 7.30 बजे तक रहेंगे। इसके बाद प्रोटोकाल में उनके कार्यक्रम का जिक्र नहीं है, मगर प्रशासन को अलर्ट किया गया है कि पीएम मोदी शहर का भ्रमण कर सकते हैं। इसके लिए पीएमओ की ओर से दशाश्वमेध प्लाजा, गोदौलिया, रेलवे स्टेशन और फुलवरिया फोरलेन का जिक्र भी किया गया है।

विज्ञापन

आमतौर पर पीएम मोदी काशी में रात्रि प्रवास के दौरान बिना प्रोटोकाल के सांसद के रूप में जनता के बीच पहुंच चुके हैं। स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म पर भ्रमण से लेकर गोदौलिया चौराहे पर चहलकदमी की खूब चर्चा भी हो चुकी है। पीएम के नमो घाट पर कार्यक्रम के बाद प्रशासन और पुलिस के अफसर आगे के कार्यक्रम के लिए अलर्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेका गेस्ट हाउस में कर सकते हैं पदाधिकारियों से मुलाकात

पीएम मोदी 17 दिसंबर की रात और 18 दिसंबर की सुबह बरेका गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल पार्टी स्तर से कोई सूची नहीं बनाई गई है। मगर माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जानने के लिए पीएम कुछ पदाधिकारियों को अपने पास बुला सकते हैं।

18 को हेलिकाॅप्टर से करेंगे काशी में भ्रमण

पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा यात्रा के लिहाज से भी खास है। इसमें 17 दिसंबर को पीएम सभी कार्यक्रम और शहर में सड़क मार्ग से भ्रमण करेंगे। अगले दिन सोमवार को ध्यान में रखते हुए पीएम के सभी भ्रमण हेलिकाॅप्टर से तय किए गए हैं। वे बरेका से से पहले उमरहा और फिर बरकी जाएंगे। यहां कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे हवाई मार्ग से ही बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed