फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM asked Badami Devi, if I come to Kashi this time, will you feed me?

पीएम ने बादामी देवी से पूछा, इस बार काशी आऊंगा तो खाना खिलाओगी ?

Fri, 06 Aug 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
PM asked Badami Devi, if I come to Kashi this time, will you feed me?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना की लाभार्थी बादामी देवी से पूछा कि हर महीने राशन मिलता है या नहीं। इस पर बादामी देवी ने कहा हां मंतरी (प्रधानमंत्री) जी हर महीने 35 किलो राशन मिल रहा है। अन्न महोत्सव के तहत मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के भीषमपुर गांव में आयोजित वर्चुअल संवाद में पीएम ने कहा कि बादामी जी आपका घर कैसा है, कच्चा या पक्का। बादामी ने कहा कि वैसे तो मड़ई था। आपकी कृपा से घर पक्का मिल गया है।
विज्ञापन

पीएम ने बादामी देवी से पूछा सुविधाएं मिलने पर आपके जीवन में कोई बदलाव आया है। बादामी ने कहा कि जब से आप मंतरी बने हैं तब से बहुत सुविधाएं मिल गई हैं। गैस पर खाना बनाने में तो कम वक्त लगता होगा। इस पर बादामी देवी ने कहा कि समय भी कम लगता है और गैस पर रोटी, चावल, दाल, सब्जी और आलू का भुजिया जल्दी बना लेते हैं। मैं तो अकसर काशी आता रहता हूं, इस बार आऊंगा तो खाना खिलाओगी? तब बादामी देवी ने कहा कि हां जरूर, और हमेशा वोट देकर जिताएंगे भी। पीएम ने पूछा बच्चों को प्यार से भोजन कराती हैं कि नहीं। बादामी ने बोला हां। प्रधानमंत्री ने बातचीत के बाद सभी लाभार्थियों को धन्यवाद दिया। संवाद के बाद मंच पर मौजूद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव देवेश चतुर्वेदी, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, डा. सुजीत सिंह ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो वाले झोले में निशुल्क अनाज दिया गया।
विज्ञापन

इनसेट
इतनी योजनाओं का लाभ मिला कागज में लिखना पड़ेगा
संवाद में बादामी देवी ने सरकार से मिल रही योजनाओं राशन कार्ड, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पानी, शौचालय मिलने के बारे में बताया। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इतनी जल्दी-जल्दी बोलती हो। इतनी योजनाओं का लाभ मिला है कि कागज में लिखना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप से बात कर अच्छा लगा। कोशिश यही है कि हर गरीब परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी जी बार-बार मंतरी (प्रधानमंत्री) बनते रहे : बादामी
कार्यक्रम के बाद बादामी ने कहा कि मंतरी जी (प्रधानमंत्री) से बातचीत कर काफी अच्छा लगा। मंतरी के चलते लॉकडाउन में गरीबों को अनाज मिला। वह बार बार मंतरी बनते रहे और गरीबों की सेवा करते रहे। यही मेरी भगवान से प्रार्थना है। ऐसा मंतरी कहां मिलेगा जो सीधे गरीबों से बात करे। इसके पहले आज तक किसी मंतरी ने हमसे बात नहीं की थी। इसके पहले जो मंतरी बने थे वह तो अपनी तिजोरी भरने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed