फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pledge to protect soil on Soil Health Day

मृदा स्वास्थ्य दिवस पर मिट्टी की सुरक्षा की शपथ ली

Mon, 06 Dec 2021 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pledge to protect soil on Soil Health Day
चौबेपुर। घटते जल स्तर व बढ़ते मृदा प्रदूषण सहित खेती की अन्य समस्याओं का समाधान जैविक खेती से संभव है। जैविक खेती से न सिर्फ माटी की सेहत में सुधार होगा बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। यह बातें सहायक विकास अधिकारी कृषि शिवदास ने रविवार को चंद्रावती व भगवानपुर गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान किसानों ने मृदा स्वास्थ्य सुरक्षा की शपथ ली।
विज्ञापन

खंड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने भी किसानों को मृदा स्वास्थ्य सुधार के लिए जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा ने प्रशिक्षण जीवामृत, बीजामृत व संजीवक बनाने की विधि बताई। इस दौरान तकनीकी सहायक डॉ. उमाशंकर, दीपक कुमार मौर्या, वृजेंद्र कुमार जंगा, विनोद सिंह, अशोक त्रिपाठी, पंकज भास्कर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed