फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Please Dubai, Singapore, Malaysia Visit

कीजिए दुबई, सिंगापुर, मलयेशिया की सैर

Fri, 07 Aug 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 07 Aug 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
 Please Dubai, Singapore, Malaysia Visit
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अब विदेशों की भी सैर कराएगा। फॉरेन टूर के लिए अलग-अलग पैकेज तैयार किए गए हैं। सैलानियों को अबुधाबी में विश्व प्रसिद्ध फेरारी वर्ल्ड एम्युजमेंट, दुबई के शॉपिंग मॉल, सिंगापुर और मलयेशिया के खूबसूरत समुद्री तटों के अलावा थाईलैंड के बौद्ध मंदिरों कादर्शन कराएगा। जिन यात्रियों को श्रीलंका के रामायण स्थल को देखने की इच्छा है, उनके लिए भी आईआरसीटीसी ने एक आकर्षक पैकेज तैयार किया है।
विज्ञापन


30 सितंबर और चार नवंबर को तीन रात और चार दिनों की अवधि का दुबई-अबुधाबी पैकेज होगा। दो व्यक्तियों के रहने के आधार पर इसमें करीब 52 हजार रुपये खर्च होंगे। इस पैकेज का प्रमुख आकर्षण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबुधाबी में यास द्वीप पर स्थित एम्युजमेंट पार्क ‘फेरारी वर्ल्ड’ की यात्रा है। इसी तरह एक अक्तूबर से सिंगापुर और मलयेशिया की यात्रा के तहत सात रात और आठ दिन की अवधि का पैकेज होगा। तीन लोगों के रहने के आधार पर 67,800 रुपये खर्च होेंगे। पैकेज में विमान का किराया, तीन सितारा होटल में रहने की सुविधा, एसी कोच में यात्रा, पर्यटन स्थलों का भ्रमण और प्रवेश टिकट शामिल है। सिंगापुर में भोजनालय, नाइट लाइफ, और वन्य जीवन से लेकर आकर्षक द्वीप और अंडरवाटर एडवेंचर के साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया की सांस्कृतिक विरासत को जानने और समझने के लिए सैलानी मलयेशिया भी जा सकेंगे।
विज्ञापन


‘अमेजिंग थाईलैंड’ पैकेज का चयन करने वाले लोगों के लिए, आईआरसीटीसी ने विषेश कार्यक्रम तैयार किया है। इस पैकेज के तहत उन्हें बैंकाक और पटाया ले जाया जाएगा। चार रात, पांच दिन का यह दौरा 25 सितंबर से शुरू होगा। तीन लोगों के लिए 40,800 रुपये खर्च करने होंगे। इन सभी टूर पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली से होगी। यात्रियों को अपने टूर पैकेज की निर्धारित तिथि पर नई दिल्ली पहुंचना होगा। वहां से उन्हें विमान से आईआरसीटीसी भ्रमण पर ले जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed