फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Players from Bihar, Bengal were struck by the punch of promising UP's

यूपी के होनहारों के पंच से चित हुए बिहार, बंगाल के खिलाड़ी

Sat, 18 Dec 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Players from Bihar, Bengal were struck by the punch of promising UP's
बीएचयू के एंफीथिएटर इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को दो दिवसीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का आगाज हुआ। पहले दिन 17 राज्यों के सब जूनियर वर्ग (चार से 14 वर्ष तक) के प्रतिभागियों के बीच 200 से अधिक मुकाबले खेले गए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का पंच और किक बाकी खिलाड़ियों पर भारी पड़ा। यूपी टीम ने बिहार, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, बंगाल, आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों को नॉकआउट कर 35 स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता मानव एकेडमी और अमर उजाला की तरफ से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख पूनम मौर्या ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में दो दिव्यांग खिलाड़ियों सहित चार साल की एक बच्ची के हुनर को देख वहां मौजूद अन्य प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा। आयोजक मानव एकेडमी के मानव किसलय ने बताया कि यूपी के दिव्यम, आर्यन, अर्णव, अमन, चंदन, रौनक, शुभ, अलख, निर्मित, सृजन सहित 35 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 28 ने रजत और 41 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते। बंगाल के खिलाड़ी चार स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आंध्र प्रदेश ने दो कांस्य पदक जीता। तेलंगाना ने तीन स्वर्ण, दो रजत, चार कांस्य पदक जीता। दिल्ली के खाते में एक स्वर्ण रहा। हरियाणा ने एक कांस्य, महाराष्ट्र ने एक रजत, एक कांस्य पर कब्जा किया।
विज्ञापन

ये रहे निर्णायक
मानव एकेडमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा ने बताया कि 963 खिलाड़ियों (608 पुरुष तथा 355 महिलाएं) के बीच होने वाले मैचों के लिए तीन कोर्ट तैयार किए गए थे। एक साथ तीन मैचों के सही निर्णय के लिए टेक्निकल कोऑर्डिनेटर सेंसई जयपाल सोनकर एवं सेंसई शशि शेखर शर्मा की देखरेख में रेफरी कमीशन का नेतृत्व किया गया। इनके अलावा सेंपई ज्योति सिंह और माया पटेल ने मुख्य कोऑर्डिनेटर के तौर पर अपनी भूमिका निभाई। दिल्ली के सेंसई अश्विनी यादव ने रेफरी कमीशन की कमान संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग खिलाड़ियों ने पदक और दिल जीते
प्रतियोगिता में बंगाल के दो दिव्यांग खिलाड़ियों बौदूज्यो बख्शी और तिशन चक्रवर्ती ने हिस्सा लिया। तिशन ने स्वर्ण और बौदूज्यो ने रजत पदक जीता। इनके अलावा प्रतियोगिता में वाराणसी की रहने वाली यूपी टीम की चार साल की अरिशा शर्मा ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
बोले नन्हे खिलाड़ी
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बीते चार माह से तैयारी कर रही थी। पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर बहुत खुशी मिल रही है।
- सुरभि पटेल, राजातलाब
प्रतिभा दिखाने के लिए जोश और हौसला चाहिए जिसकी बदौलत कोई भी जीत आसान हो जाती है। गोल्ड जीतने पर परिवार वाले खुश हैं।
- तिशन चक्रवर्ती, दिव्यांग
काता और कुमिते के लिए कड़ी मेहनत की थी। मुकाबला कांटे का था फिर भी प्रतिस्पर्धी को परास्त किया। गोल्ड की बात ही कुछ और होती है।
- परिधि सिंह, बिहार
खेलने के लिए उम्र की नहीं सही प्रशिक्षण और सपोर्ट की जरूरत होती है। जो मेरे कोच और माता पिता से मिला। मेहनत जारी रहेगी।
- अरिशा शर्मा, यूपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed