{"_id":"5f0c61bf0bb6361abd770ee5","slug":"plasma-therapy-in-varanasi-two-people-underwent-tests-to-give-plasma","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः रंग लाई डीएम की पहल, प्लाज्मा देने के लिए दो लोगों ने कराई जांच,12 और ने दी है सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः रंग लाई डीएम की पहल, प्लाज्मा देने के लिए दो लोगों ने कराई जांच,12 और ने दी है सहमति
Mon, 13 Jul 2020 06:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 13 Jul 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरैपी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मरीजों के इलाज के लिए कोरोना को मात देने वाले कोरोना योद्धा आगे आने लगे हैं। प्लाजमा थेरेपी से मरीजों को इलाज को लेकर प्लाज्मा डोनेट करने के लिए 12 कोरोना योद्धाओं ने सहमति दी है। इसके अलावा सोमवार को दो योद्धाओं ने बीएचयू ब्लड बैंक पहुंचकर प्लाज्मा की जांच कराई।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लखनऊ, दिल्ली सहित कई जगहों पर संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्लाजमा थेरेपी किए जाने के बाद अब वाराणसी में भी प्लाज्मा थेरेपी शुरू हो गई है। इसके लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी हुई है।

डीएम ने आगे आने वाले योद्धाओं की सराहना करते हुए अन्य से भी प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आने की अपील की है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि कोरोना पाजिटिव गम्भीर मरीजो के इलाज के लिए प्लाज्मा की बहुत जरूरत है। यह जान बचाने में सहायक होती है। इच्छुक कोरोना योद्धा रेडक्रॉस सोसायटी, बीएचयू ब्लड बैंक में अपना नाम दर्ज कराने के साथ ही प्लाज्मा डोनेट कर सकेंगे।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव और एडिशनल सीएमओ डॉ संजय राय ने बताया कि 14 दिन के भीतर डिस्चार्ज होने वाले कोरोना मरीजों में से 14 मरीज अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों के इलाज में प्लाज्मा देने के लिए आगे आए हैं। इनमें से सोमवार को बीएचयू ब्लड बैंक पहुंचे दो लोगो की ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ.संदीप कुमार,डॉ. एसके सिंह के देखरेख मे जांच भी हुई। बताया कि बड़ी संख्या में कोरोना योद्धा प्लाज्मा डोनेट के लिए तैयार हैं।