फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Plant trees, save trees, 15 lakh saplings planted

Varanasi News: पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ के तहत रोपे गए 15 लाख पौधे

Sun, 23 Jul 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Plant trees, save trees, 15 lakh saplings planted
जिले में पौधरोपण अभियान की शुरुआत शनिवार को की गई। हरहुआ के मोहाव से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और नोडल अधिकारी उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एम देवराज की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। पहले दिन सरकारी विभाग, शिक्षण समूह, संस्था, संगठनों की ओर से करीब 15 लाख 20 हजार 466 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


पौधरोपण जन आंदोलन के तहत काशी विद्यापीठ के ग्राम पंचायत खनाव में रेड क्रॉस सोसाइटी के भूमि पर पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत बछाव में पंचायत भवन के परिसर में पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत बंदेपुर में महिला समूह ने लंगड़ा आम के पौधे लगाए। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से जिले में छह लाख 47 हजार पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन


नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था की ओर से गठित महिला संगठन ककरमत्ता पंचायत भवन आम, नीम, सागौन, जामुन, शहतूत, पीपल, बरगद ,आंवला, शहतूत के पौधे लगाकर अभियान को आगे बढ़ाया। सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल परिसर में 50 पौध लगाकर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। बनारस रेल इंजन कारखाना के कंचनपुर स्थित सरोवर परिसर में महाप्रबंधक बासुदेव पांडा एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष नीलिमा पांडा ने पौधारोपण कर कर्मचारियों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। खेल विभाग की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर में वार्ड प्रतिनिधि ज्ञान चंद पटेल और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने पौधरोपण किया। कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ थीम पर पौधरोपण कर दो हजार फलदार पौधों का वितरण किया। काशी विद्यापीठ के डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर में प्रभारी डॉ. नंदू सिंह की निगरानी में 500 पौधे रोपे गए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुनील पटेल मौजूद रहे। बजरडीहा के बुनकर मुहल्ले में पौधरोपण की शुरुआत हुई। सृजन समाजिक विकास न्यास, 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और वन विभाग की ओर से जल निगम भगवानपुर एसटीपी के दो हेक्टेयर में 1000 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे ने पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ नारे के साथ कबीरचौरा के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नीम, पीपल, अमरूद, आम, बरगद आदि का पौधारोपण किया। वाराणसी विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से नारियल, अमरूद, गुलमोहर, शरीफा, सागौन के 10 हजार पौध लगाए गए। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय चौकाघाट में अमरूद, पारिजात, अशोक, कुटज आदि के औषधीय पौधे रोपे गए। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के नेतृत्व में बड़ागांव के रामलीला मैदान, रसुलहा गांव के शिव मंदिर में, पिंडरा ब्लाक के उसराशहीद गांव के व्यायाम शाला एक हजार से अधिक पौधरोपण किया गया। इधर, उद्यान विभाग की ओर से सर्किट हाउस में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed