{"_id":"5c1380f4bdec225a1b72f0e7","slug":"planing-for-new-campaign-of-beti-bachao-beti-padhao","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' को नए ढंग से गति देने की तैयारी, मंत्रालय ने बनाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' को नए ढंग से गति देने की तैयारी, मंत्रालय ने बनाई योजना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 14 Dec 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के साथ साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को भी नई गति देने की तैयारी है। इसके लिए अन्य देशों में कन्या भ्रूण हत्या रोकने की योजनाओं का मूल्यांकन कर उस पर अमल किया जाएगा। भारत में इसके मद्देनजर दादा-दादी संवाद, पंचायत स्तर पर गुड्डा-गुड्डी कार्यक्रम कर बेटियों को आगे बढ़ाने सहित जागरूकता के अन्य कार्यक्रम होंगे। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने इस बारे में योजना बना ली है।
विज्ञान भवन में महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य पर पार्टनर्स फोरम के दूसरे दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की गूंज रही। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इसके लिए सभी देशों से साझेदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। फोरम में शामिल सदस्यों ने इस दिशा में मिलकर काम करने पर सहमति जताई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में अब तक की योजनाओं का जिक्र करते हुए मेनका ने इंट्रीग्रेटेड चाइल्ड प्रोग्राम के माध्यम से आगे बढ़ने पर जोर दिया।
नए प्रोग्राम में घरों पर गर्भवती महिलाओं के प्रसव पर अंकुश लगाने, सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर अनिवार्य रूप से प्रसव कराने, बिजनेस कार्ड पर बेटियों का नाम दर्ज करने और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लोगो लगाकर जागरूकता बढ़ाने को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
योजना के तहत शहर और गांवों में दादा-दादी संवाद योजना के तहत घर-घर जाकर दादा-दादी से बेटियों को बचाने के लिए अभियान में सहयोग की अपील की जाएगी। प्रयोग के तौर पर हरियाणा में शुरू किया गया दादा-दादी संवाद सफल रहा है। अब इसे देश भर में लागू किया जाएगा। इसमें एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र सहित अन्य संगठनों को भी जोड़ा जाएगा।