फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pitr paksh

पितरों को किया श्रद्धा का अर्पण, मांगी मुक्ति की राह

Mon, 16 Sep 2019 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
pitr paksh
वाराणसी। पितरों के श्रद्धा के निवेदन का पर्व शुरू होते ही घाट, कुंडों और सरोवरों की रौनक बढ़ गई है। पितृपक्ष की द्वितीया को पिशाचमोचन कुंड पर अर्पण-तर्पण करने वालों का रेला उमड़ा। पितरों को प्रेत बाधा और अकाल मृत्यु के बाद व्याधियों से मुक्ति के लिए श्राद्ध किया गया। शनिवार की रात से ही श्रद्धालुओं का तांता कुंड पर लगा रहा। काशी से बाहर या काशी में अकाल मौत के शिकार के लोगों के मोक्ष के लिए पिशाचमोचन कुंड पर त्रिपिंडी श्राद्ध किया जाता है।
विज्ञापन

काशी के अति प्राचीन पिशाच मोचन कुंड पर होने वाले त्रिपिंडी श्राद्ध के साथ ये मान्यता जुड़ी है कि पितरों को प्रेत बाधा और अकाल मृत्यु से मरने के बाद व्याधियों से मुक्ति मिल जाती है। इसीलिये पितृ पक्ष के दिनों पिशाच मोचन कुंड पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। देश भर में सिर्फ काशी के ही अति प्राचीन पिशाचमोचन कुंड पर त्रिपिंडी श्राद्ध होता है। विमल तीर्थ पर संस्कृत के श्लोकों के साथ तीन मिटटी के कलश की स्थापना की गई। पिंड दान के बाद लोग गया के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित दीपक पांडेय ने बताया कि कहते हैं कि जब पुरखों की आत्माओं का आशीष इंसान को जिंदगी में मिलता है तो उसके जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहती हैं। माना जाता है कि आकाश से हमारे पुरखे व धरती पर हमारे बुजुर्ग अपनी दुआओं से हमारे जिंदगी में रोशनी बिखेरते रहते हैं। यही कारण है कि पितरों के श्राद्ध के लिए विधिविधान पूर्वक तर्पण आदि करना सभी के लिए आवश्यक होता है जिससे जीवन सुखमय बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed