फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pissed by road rage, former minister filed a PIL

सड़क की बदहाली से क्षुब्ध पूर्व मंत्री ने दाखिल की जनहित याचिका

Sat, 10 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Pissed by road rage, former minister filed a PIL
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के ग्राम गौरैयाडीह निवासी और प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष पांडेय ने मुंगराबादशाहपुर-प्रयागराज मार्ग की दुर्दशा पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। सरकार और पीडब्लूडी की लापरवाही से राहगीरों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है। पूर्व मंत्री ने बताया कि वर्षों से यह सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। करीब छह किमी तक की सड़क गड्ढ़े में तब्दील है। इस खस्ताहाल सड़क पर एक वर्ष में गड्ढों में गिरकर सैकड़ों लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके है। कई मौतें भी हो चुकी हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नही रेंग रही। इस सड़क के निर्माण के लिए वर्ष 2016 में लोक निर्माण विभाग द्वारा टेण्डर कराया गया था जिसे वर्ष 2017 में निरस्त कर दिया गया तब से लेकर वर्तमान समय तक न ही इस सड़क जनपद की सीमा बुढ़िया का इनारा से मुंगराबादशाहपुर तक की मरम्मत हुई और न ही बाईपास का निर्माण ही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed