फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pipel line leek

Varanasi News: जेसीबी से गैस पाइपलाइन कटी, कॉलोनी वासी सहमे, गेल ने की किया ठीक

Tue, 07 Jul 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
pipel line leek
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सारनाथ। बुद्धा सिटी कॉलोनी में सोमवार सुबह जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन कट गई। तेजी से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर गेल कंपनी की टीम ने रिसाव को ठीक किया और गैस आपूर्ति बहाल कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। सुबह 10.30 बजे कॉलोनी निवासी शैलेंद्र यादव अपने मकान के बाहर पानी निकासी के लिए गड्ढा खोदवा रहे थे। खोदाई के दौरान जेसीबी मशीन के फाल से पांच फीट नीचे से गुजर रही गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लोग रसोई गैस और पाइपलाइन बंद कर तुरंत घरों से बाहर निकलने लगे। कॉलोनीवासियों ने बिना सूचना दिए खोदाई का विरोध भी किया। शैलेंद्र यादव ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर दो दमकल गाड़ियां भी बुलाई गईं। पुलिस के पहुंचने के कुछ ही देर बाद गेल कंपनी की टीम भी पहुंची। तुरंत क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कर दी। इसके बाद कॉलोनी में गैस आपूर्ति शुरू की गई। जिससे कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article