{"_id":"5ea91c84d4c1162fbc75ae13","slug":"pipa-bridge-split-in-two-parts-due-to-strong-storm-bhadohi-mirzapur-contact-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी-बारिश से दो भाग में बंटा पीपा पुल, भदोही-मिर्जापुर का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी-बारिश से दो भाग में बंटा पीपा पुल, भदोही-मिर्जापुर का संपर्क टूटा
Wed, 29 Apr 2020 11:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
दो भागों में बंटा पीपा पुल।
- फोटो : अमर उजाला।
भदोही को पड़ोसी जिले मिर्जापुर से जोड़ने वाला रामपुर पीपा पुल मंगलवार देर रात आंधी के चलते टूटकर दो भागों में बंट गया। इससे भदोही जिले को मिर्जापुर से जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण रास्ता बंद हो गया है। अब लोगों को औराई होकर आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भदोही जिले के रामपुर में गंगा पर पीपा पुल बनाया गया है। इससे मिर्जापुर जिले का आवागमन भदोही जिले की व्यावसायिक नगरी गोपीगंज से सीधे होता है। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे आए तेज तूफान में पीपा पुल बह गया। पुल के दो भागों में बंटने के कारण आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। साथ ही पुल को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मेठ राम दुलार ने बताया कि रात में आंधी इतनी तेज थी कि गंगा में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं। इसमें पीपा पुल हिलोरे मारने लगा। थोड़ी ही देर में पुल टूटकर दो भागों में बंट गया।
विज्ञापन