{"_id":"64e872e0615881e13d0b6657","slug":"pindra-businessman-santosh-jaiswal-was-called-by-his-former-driver-and-asked-for-extortion-of-three-lakhs-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पिंडरा व्यापारी के पूर्व ड्राइवर ने की ऐसी हरकत, दहशत में आ गया पूरा परिवार, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पिंडरा व्यापारी के पूर्व ड्राइवर ने की ऐसी हरकत, दहशत में आ गया पूरा परिवार, ये है मामला
Fri, 25 Aug 2023 03:00 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 25 Aug 2023 03:00 PM IST
सार
पीड़ित व्यापारी संतोष जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को शाम छह बजे और रात आठ बजे के लगभग फोन कर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी मांगने वाले ने अपना नाम कुलदीप जायसवाल बताया। वह व्यापारी के यहां पहले ड्राइवर था।
विज्ञापन
धमकी कॉल।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा व्यापारी संतोष जायसवाल को उसके पूर्व ड्राइवर ने फोन कर तीन लाख की रंगदारी मांगी। जिससे पूरा परिवार दहशत में है। वहीं रंगदारी न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी है। पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey Update: ज्ञानवापी सर्वे का आज 22वां दिन, त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच परिसर में दाखिल हुई टीम
विज्ञापन
पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित व्यापारी संतोष जायसवाल ने बताया कि गुरुवार को शाम छह बजे और रात आठ बजे के लगभग फोन कर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी मांगने वाले ने अपना नाम कुलदीप जायसवाल बताया। वह व्यापारी के यहां पहले ड्राइवर था। इसके बाद पीड़ित ने उसके घर जाकर पता किया तो पता चला कि वह इन दिनों मादक द्रव्य पदार्थ की तस्करी में मिर्जापुर जेल में बंद है। घटना से पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन