फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pictures of Bharat Ratna from Banaras displayed in exhibition

Varanasi News: प्रदर्शनी में सजे बनारस के भारत रत्नों के चित्र

Wed, 27 Dec 2023 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Pictures of Bharat Ratna from Banaras displayed in exhibition
वाराणसी। नमोघाट पर आयोजित काशी-तमिल संगमम में लगी फोटो प्रदर्शनी में काशी की सरजमीं से जुड़े देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत डॉ. भगवान दास, महामना पं. मदन मोहन मालवीय, लाल बहादुर शास्त्री, बिस्मिल्ला खां और सितार वादक पं. रविशंकर के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। मंगलवार को उदय प्रताप इंटर काॅलेज के विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही उत्तर बताने वाले अनीस पाल, आकाश सिंह, कार्तिकेय गुप्ता, पुष्कर पाठक, आदित्य सैनी, शिवम मौर्य, सोनू यादव, राजगुप्ता, यथार्थ प्रताप सिंह और शिवम सिंह को प्रिंसिपल डॉ. रमेश प्रताप सिंह और क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डॉ. लालजी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

काशी की काष्ठ कला पसंद कर रहे तमिल मेहमान
काशी तमिल संगमम के आयोजन में तमिल मेहमान काशी की काष्ठकला को काफी पसंद कर रहे हैं। नमो घाट पर लगे काष्ठ कला के स्टाॅल पर उनका विशेष आकर्षण दिखा। इस स्टॉल पर मिल रहे आर्डर से दुकानदार काफी खुश हैं। काष्ठ कला के शिल्पी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि कारीगरों को लगभग 200 पीस के ऑर्डर आ चुके हैं। भगवान राम पर आधारित अलग-अलग लीलाओं और तमिल व काशी पर आधारित कलाकृतियों की मांग तमिल मेहमानों ने की है।
विज्ञापन

वाराणसी। नमो घाट पर काशी-तमिल संगमम के दूसरे संस्करण के चतुर्थ अकादमिक सत्र में मंगलवार को केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा लागू ‘किसान सपोर्ट सिस्टम’ और विश्वकर्मा स्कीम विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान फसल बोआई से लेकर कटाई तक की जानकारियां दी गईं। तमिलनाडु से आए 200 से ज्यादा किसानों को मंच से तमिलनाडु के पर्यावरणविद् अरुण कृष्णमूर्ति, बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. केएनएस राजू और कृषि वैज्ञानिक प्रो. रघुरमन ने संबोधित किया। ज्वाइंट डायरेक्टर एमएम सिंह ने कहा कि कृषि बहुत चुनौतीपूर्ण पेशा है। कीमतें काफी ऊपर नीचे होती हैं। मौसम की मार पड़ गई तो फसलें बर्बाद हो जाती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed