{"_id":"5fc880f4295c76535569b576","slug":"pickup-vehicle-truck-collision-old-man-died-in-ghazipur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, बुजुर्ग की मौत, दो घायल
Thu, 03 Dec 2020 11:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद पिकअप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव पास गुरुवार की सुबह ट्रक और पिकअप की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इससे पिकअप सवार एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में सर्दी के मौसम की वजह से हल्का कोहरा और धुंध थी। इसी बीच कुंवरपुर गांव के पास गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर वाराणसी जा रहा ट्रक सामने से आ रही पिकअप से भिड़ गया। दोनों में टक्कर काफी जोरदार थी।
विज्ञापन
इससे पिकअप सवार नकासु सोनकर(70) निवासी चौरी बाजार भदोही की मौके पर मौत हो गई। उधर पिकअप चालक संदीप पाल(30) कछवा रोड वाराणसी और रवि सोनकर(25) निवासी मुगल पट्टी (मिर्जापुर) घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन