{"_id":"5ce23db5bdec2207476e2e5a","slug":"pickup-accident-in-truck-seven-injured-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : खड़ी ट्रक में जा घुसी पिकअप, चार युवतियों समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : खड़ी ट्रक में जा घुसी पिकअप, चार युवतियों समेत सात घायल
Mon, 20 May 2019 11:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 20 May 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं। सड़क के किनारे खड़े ट्रक में अनियंत्रित पिकअप के घुसने से ये हादसा हुआ है। घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है।
जौनपुर के पवारा थाना क्षेत्र के सरावा गांव में हरीलाल यादव के यहां रविवार की रात शादी थी। जिसमें ऑर्केस्ट्रा का प्रोग्राम था। ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम खत्म करने के बाद वापस जाते समय ऑर्केस्ट्रा में शामिल लोगों से भरी पिकअप एक खड़े ट्रक में टकरा गई। जिसमें सात लोग घायल हो गए।
घायलों में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र निवासी जिया पुत्री पिंजलू (15), जिला बलौदा के सिमगा थाना क्षेत्र के दामाखेड़ा गांव की बंजारी पुत्री रामदास(18), जिला दुर्ग के थाना बेमेतरा क्षेत्र के थान कमरिया गांव निवासी पूजा पुत्री धरमू (21) और उसकी बहन ज्योति (20) घायल हो गए।
विज्ञापन
साथ ही, जौनपुर जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र के मैत्री नूरपुर गांव के निवासी गोविंद पुत्र राजेंद्र प्रसाद (23), सुजानगंज थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गोदाम गांव के निवासी सचिन कुमार पुत्र संतोष कुमार (19) और नगौली गांव निवासी बालचंद्र उर्फ प्रधान पुत्र ननकू राम पटेल (41) भी घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी सतहरिया पहुंचाया। जहां बंजारी, ज्योति, सचिन और प्रधान की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि बचे घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि दोनों के चालक मौके से फरार हो गए।