{"_id":"60e16d68acce2132db1da6b8","slug":"phulwaria-fourlane-varanasi-construction-work-picked-up-speed-after-cm-yogi-instructions-it-will-be-easy-to-go-from-airport-to-bhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुलवरिया फोरलेन: सीएम योगी के निर्देश पर निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, एयरपोर्ट से बीएचयू जाना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलवरिया फोरलेन: सीएम योगी के निर्देश पर निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, एयरपोर्ट से बीएचयू जाना होगा आसान
Sun, 04 Jul 2021 01:42 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:42 PM IST
सार
फुलवरिया फोरलेन का निर्माण होने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू जाने वालों को कैंट होकर नहीं जाना पड़ेगा। शिवपुर से फोरलेन से लहरतारा, डीएलडब्ल्यू, सुंदरपुर, लंका होकर बीएचयू जाएंगे। इससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को शहर के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
विज्ञापन
फुलवरिया फोरलेन के काम में तेजी आई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद फुलवरिया फोरलेन के काम में तेजी आई है। इसका 68 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। दिसंबर तक इसे पूरा कराने का लक्ष्य दिया गया है लेकिन सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार, अगले साल मार्च से पहले यह तैयार नहीं हो पाएगा। पिछले महीनों में कोरोना के चलते कार्य प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
इसके निर्माण से कैंट पर जाम से मुक्ति मिलेगी। अभी बौलिया से मुख्यालय जाने वालों को कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और अंधरापुल होकर जाना पड़ता है। इसके चलते इन इलाकों में जाम लगता है। लोक निर्माण विभाग के हिस्से का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जबकि सेतु निगम का काम पूरा होने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
फुलवरिया फोरलेन का निर्माण होने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू जाने वालों को कैंट होकर नहीं जाना पड़ेगा। शिवपुर से फोरलेन से लहरतारा, डीएलडब्ल्यू, सुंदरपुर, लंका होकर बीएचयू जाएंगे। इससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को शहर के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
विज्ञापन
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने फोरलेन कनेक्टिविटी के लिए विभिन्न शहरों से आने वाली सड़कों को बाबतपुर-वाराणसी शहर की सड़क की तर्ज पर विकसित करने का निर्देश दिया है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने कहा कि दो जगह आरओबी का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा वरुणा नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पूरी तरह से इसे चालू करने में मार्च तक का समय लगेगा। दिसंबर तक काम पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।
एक नजर में फुलवरिया फोरलेन
- लहरतारा फुलवरिया जेपी मेहता इंटर कालेज से वाया सेंट्रल जेल रोड से शिवपुर मार्ग का काम दिसंबर 2021 में पूरा किया जाना है।
- शिवपुर चुंगी मार्ग पर ओवरब्रिज का काम दिसंबर तक पूरा किया जाना है।
- वरुणा नदी पर बनने वाले पुल और सड़क निर्माण का काम चल रहा है।
- सड़क निर्माण में 36 करोड़ रुपये होंगे खर्च
- शिवपुर चुंगी मार्ग पर ओवरब्रिज का काम दिसंबर तक पूरा किया जाना है।
- वरुणा नदी पर बनने वाले पुल और सड़क निर्माण का काम चल रहा है।
- सड़क निर्माण में 36 करोड़ रुपये होंगे खर्च