फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Phulwaria four lane varanasi design change now five lanes of flyover will be connected to GT Road this will be advantage

वाराणसीः फुलवरिया फोरलेन की डिजाइन में बदलाव, अब जीटी रोड से जुड़ेगी फ्लाईओवर की पांच लेन, होगा ये फायदा

Fri, 24 Sep 2021 10:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Sep 2021 10:13 AM IST
सार

फुलवरिया फोरलेन की डिजाइन में बदलाव के बाद अब यह तीन जगहों पर जीटी रोड को कनेक्ट करेगी। लहरतारा चौराहे के पार उतरने वाली दो लेन के लिए भी पिलर बनाने का काम शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Phulwaria four lane varanasi  design change now five lanes of flyover will be connected to GT Road this will be advantage
फुलवरिया फोरलेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर की महत्वपूर्ण परियोजना फुलवरिया फोरलेन की पांच लेन जीटी रोड को कनेक्ट करेंगी। लहरतारा से शिवपुर को जोड़ने वाली इसमें एक लेन का रैंप लहरतारा चौराहे से पहले और दो लेन लहरतारा चौराहे से पार उतरेगी। बौलिया तिराहे से भी इसी फोरलेन की दो लेन जुड़ेंगी।

विज्ञापन


इस पूरी कवायद में फुलवरिया फोरलेन का बजट 26 करोड़ रुपये बढ़ गया है। हालांकि बारिश के चलते इस परियोजना की रफ्तार धीमी हो गई है, मगर माना जा रहा है कि समय पर इस परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा। फुलवरिया फोरलेन की डिजाइन में बदलाव के बाद अब यह तीन जगहों पर जीटी रोड को कनेक्ट करेगी।
विज्ञापन


लहरतारा चौराहे के पार उतरने वाली दो लेन के लिए भी पिलर बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही इस परियोजना में बाधा बन रहे कुछ अतिक्रमण को भी हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। दरअसल, जेपी मेहता इंटर कॉलेज से लहरतारा के बीच बनने वाली  फोरलेन सड़क लहरतारा चौराहे से पहले ही समाप्त होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें फ्लाईओवर की दो लेन लहरतारा चौराहे पर और दो लेन बौलिया पर उतरने वाली थी, मगर जाम से मुक्ति के लिए इसकी दो लेन लहरतारा चौराहे से पार उतारने का सुझाव दिया गया था। इस पर अमल होने के साथ ही इसके बजट में बढ़ोत्तरी के साथ ही अब इसका समापन पांच लेन से होगा। इस परियोजना में चार फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसमें एक वरुणा नदी पर पुल, दो रेलवे ओवरब्रिज और एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।

सफर में आधा हो जाएगा समय

लहरतारा से कचहरी और शिवपुर पहुंचने में आधा घंटे से 45 मिनट तक का समय लगता है। इस फोरलेन के निर्माण के बाद यह सफर 10 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और अंधरापुल पर जाम से लोगों को राहत मिलेगी। फुलवरिया फोरलेन बनने के साथ लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। 

फुलवरिया फोरलेन के उप परियोजना निदेशक संजय गर्ग ने कहा कि  फुलवरिया फोरलेन की पांच लेन अब जीटी रोड को कनेक्ट करेंगी। नई डिजाइन में 26 करोड़ रुपये की लागत बढ़ी है और हम समय से काम पूरा करने के प्रयास में जुटे हैं। 

फुलवरिया फोरलेन एक नजर में

  • 88.46 करोड़ की लागत से फुलवरिया फोरलेन के समपार चार पर पुल का निर्माण मार्च 2022 तक होगा पूरा
  • 62.21 करोड़ रुपये की लागत से समपार पांच पर पुल का निर्माण फरवरी 2022 तक पूरा होगा
  • 34.65 करोड़ की लागत से वरुणा नदी पर होगा निर्माण अक्तूबर 2022 तक पूरा होगा
  • लहरतारा फुलवरिया जेपी मेहता इंटर कॉलेज से वाया सेंट्रल जेल रोड से शिवपुर मार्ग का काम दिसंबर 2021 में पूरा किया जाना है।
  • फुलवरिया से शिवपुर के बीच 5.3 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण में 36 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed