फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Photo exhibition in BHU: People coming from far and wide to see getting a glimpse of Kashi's art and culture 

बीएचयू में फोटोग्राफी प्रदर्शनी: तस्वीरों में जीवंत हो उठी काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, दूर-दूर से देखने पहुंच रहे लोग

Fri, 03 Dec 2021 03:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 03 Dec 2021 03:07 PM IST
सार

बीएचयू दृश्य कला संकाय में अमर उजाला की ओर से दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आगाज शुक्रवार को हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ छायाकार रंजीत सेन ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

विज्ञापन
Photo exhibition in BHU: People coming from far and wide to see getting a glimpse of Kashi's art and culture 
बीएचयू में लगी प्रदर्शनी को देखने पहुंचे छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू दृश्य कला संकाय में दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी शुक्रवार से शुरू हो गई। अमर उजाला की ओर से संकाय के अहिवासी कला वीथिका में लगी प्रदर्शनी में 100 से अधिक छायाकारों ने करीब 200 से ज्यादा चित्र लगाए हैं। यहां काशी की कला, संस्कृति, धरोहर की झलक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


छायाकारों ने फोटो के माध्यम से वन्य जीवों के संरक्षण का भी संदेश दिया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ छायाकार रंजीत सेन ने दीप प्रज्वलित कर किया। रंजीत सेन ने कहा कि तस्वीरें हमारे आसपास ही बिखरी हुई हैं। उन्हें खोजने के लिए भागदौड़ की बजाय दृष्टि विकसित करने की जरूरत है।

विज्ञापन

Photo exhibition in BHU: People coming from far and wide to see getting a glimpse of Kashi's art and culture 

ऐसा करने से न केवल बेहतर फोटोग्राफी का अवसर मिलता है बल्कि विजन भी अच्छा होता है। जिस तरह से कला संस्कृति और धरोहर को छायाकारों ने चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया है, उनका यह प्रयास सराहनीय है। 

Photo exhibition in BHU: People coming from far and wide to see getting a glimpse of Kashi's art and culture 
बीएचयू दृश्य कला संकाय में फोटोग्राफी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

प्रमुख प्रोफेसर हीरालाल प्रजापति ने कहा कि कोरोना की वजह से बंद चल रही वीथिका में करीब डेढ़ साल बाद प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक कलाकृतियां देखने को मिल रही हैं। इस तरह के आयोजन से युवाओं को भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। छाया चित्रों को देखने के लिए छात्रों की भीड़ लगी रही। प्रदर्शनी शनिवार तक चलती रहेगी। संचालन दृश्य कला संकाय की डॉक्टर उत्तमा दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में ललित मोहन सोनी, डॉ. आशीष गुप्ता के साथ ही बलराम यादव, मनीष खत्री, रंजन गौड़, आर गणेशन, डॉ. शांति स्वरूप सिन्हा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Photo exhibition in BHU: People coming from far and wide to see getting a glimpse of Kashi's art and culture 
बीएचयू दृश्य कला संकाय में फोटोग्राफी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
दो दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दिन छायाचित्रों को देखने के लिए बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ ही विभिन्न विभागों के विद्यार्थी पहुंचे। उन्होंने छायाकारों की प्रतिभा की सराहना की। देव दीपावली, आकाशदीप, गंगा आरती, छठ पर्व, लक्खा मेले, मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार, घाटों पर पूजा पाठ के साथ ही वन्य जीवों के चित्र लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed