{"_id":"5b8e336142c79210c826cfb9","slug":"phc-martinganj-cmo-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से भिड़ी कार, पीएचसी मार्टीनगंज के चिकित्साधिकारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से भिड़ी कार, पीएचसी मार्टीनगंज के चिकित्साधिकारी की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जिले के पीएचसी मार्टीनगंज के चिकित्साधिकारी डा. अरविंद कुमार विश्वकर्मा की मौत सोमवार रात सड़क हादसे में हो गई। डा. अरविंद कुमार विश्वकर्मा सोमवार की रात लखनऊ में डाक्टर की पढ़ाई कर रही पत्नी से मिलकर लौट रहे थे।
रास्ते में फैजाबाद जिले के राधिका मदर डेरी के पास इनकी कार में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। घायल डॉक्टर को जब तक लोग अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उनकी मौत हो गई।
डा. अरविंद कुमार विश्वकर्मा मूलरूप से जौनपुर जिले के धर्मापुर गांव के रहने वाले थे। वह दो भाईयों में बड़े थे। करीब एक वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। अरविंद की पत्नी लखनऊ में रहकर डेंटल पीजी की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
छुट्टी होने पर अरविंद अपनी कार स्वयं चलाकर लखनऊ पत्नी से मिलने गए थे। वहां से सोमवार की रात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज पर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
उनकी पहली नियुक्ति वर्ष 2014 में मिर्जापुर जिले में हुई थी। वहां कुछ दिनों तक सेवाएं देने के बाद अपना स्थानांतरण आजमगढ़ जिले में करा लिया। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनकी तैनाती थी। करीब दो माह पूर्व ही पीएचसी मार्टीनगंज में चिकित्साधिकारी के पद पर भेज दिया गया।