MGKVP: विद्यापीठ से जुड़े कॉलेजों में शुरू हुई PG व B.Ed की परीक्षाएं, 5 जिलों के 53 केंद्रों से निगरानी
Varanasi News: वाराणसी के साथ ही चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में 53 केंद्रों पर करीब 50 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में कॉपियां तो पहले ही पहुंचाई जा चुकी थी, पेपर भी परीक्षा वाले दिन नोडल सेंटर से केंद्रों पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध पांच जिलों के महाविद्यालयों में बीएड और पीजी की सेमेस्टर परीक्षा शुरू हो गई है। जिले के कॉलेजों को परीक्षा केंद्र से अटैच करने के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में बने कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। वाराणसी समेत पांच जिलों में कुल 184 कॉलेजों के लिए 53 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें वाराणसी के 66 कॉलेज के 21केंद्र, चंदौली के 43 कॉलेज के 11 केंद्र, भदोही के 11 कॉलेज 3 केंद्र, मिर्जापुर के 40 कॉलेज के12 व सोनभद्र के 24 कॉलेज के 6 केंद्र सामिल है।
विश्वविद्यालय में पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 11 मार्च से शुरू हो गई है। वाराणसी के साथ ही चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में 53 केंद्रों पर करीब 50 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में कॉपियां तो पहले ही पहुंचाई जा चुकी थी, पेपर भी परीक्षा वाले दिन नोडल सेंटर से केंद्रों पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को लेकर जिलेवार केंद्रों की सूची के साथ ही कापी जमा करने के लिए संकलन केंद्र की सूची भी परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पांडेय की ओर से जारी कर दी गई है।
दो पाली में 21 मार्च तक होगी परीक्षा
बीएड प्रथम सेमेस्टर की 20 मार्च तक चलने वाली परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक चलेंगीं जबकि 21 मार्च तक होने वाली तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 1.30 से 4.30 बजे तक कराई जाएगी। इसके अलावा एमसीए और पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा भी 11 से 21 मार्च तक 8.30 से 10.30 बजे तक होगी। विश्वविद्यालय की ओर से तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 1.30 से 3.30 बजे तक 12 मार्च से 20 मार्च तक होगी। साथ ही एमए, एमससीएम लिब, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू, एमएफए, एमम्यूज की परीक्षा 11 मार्च से 21 मार्च तक करवाई जाएगी।