{"_id":"618368e9168732416743853d","slug":"petrol-diesel-price-reduction-know-how-much-is-price-in-varanasi-diwali-gift","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी की मिली सौगात, जानिए बनारस में कितना है भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी की मिली सौगात, जानिए बनारस में कितना है भाव
Thu, 04 Nov 2021 03:05 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 04 Nov 2021 03:05 PM IST
सार
दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने ईधन पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की है। पेट्रोल की कीमत वाराणसी में अब 101.45 रुपये है, जबकि डीजल का नया दाम 87.96 हो गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली से ठीक एक दिन पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी कर थोड़ी राहत दी है। सरकार के इस फैसले को लोगों ने सराहा है। साथ ही दामों में और भी कटौती की मांग की है। पेट्रोल की कीमत वाराणसी में अब 101.45 रुपये हो जाएगी, जबकि डीजल का नया दाम 87.96 हो गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती और डीजल-पेट्रोल के दाम कम होने का बड़ा फायदा जनता को मिला है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाकर केंद्र सरकार ने भले ही लोगों को दिवाली उपहार दिया हो, मगर इस राहत को पर्याप्त नहीं माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि अब भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी ज्यादा हैं।
विज्ञापन
इसका असर हर दैनिक जरूरत के सामान पर पड़ रहा है। लिहाजा महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही। केंद्र सरकार के पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क घटाने के एलान के बाद घटी पेट्रोल की कीमतों से आम आदमी को ज्यादा राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
कमरतोड़ महंगाई से कराह रही जनता इसे हल्की राहत तो मान रही है, लेकिन आने वाले दिनों में पेट्रोलियम कीमतें और कम करने की आस भी लगाई हुई है। बृहस्पतिवार को दिवाली के दिन अमर उजाला के साथ बातचीत में लोगों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत घटने को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। पढ़ेंः दीपावली से पहले हवा खराब: येलो जोन में पहुंचा बनारस, रात में हालात और बिगड़ने के आसार, एक्यूआई 178 पर
'सरकार ने दीपावली पर जनता को उपहार दिया'
कहा कि पेट्रोल और डीजल कितने महत्वपूर्ण हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका असर जरूरत की हर सामग्री पर पड़ जाता है। ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ने के साथ ही सब्जी से लेकर अनाज तक प्रत्येक सामान महंगा हो जाता है। साधारण परिवारों के लिए दाल-सब्जी की जरूरतें पूरी कर पाना कठिन काम हो गया है। इसलिए पेट्रोल-डीजल के दाम में सरकार को और कमी करनी चाहिए।
काशी विद्यापीठ के पूर्व उपाध्यक्ष किशन सिंह ने कहा कि सरकार ने दीपावली पर जनता को उपहार दिया है। पेट्रोल- मूल्यवृद्धि से लोगों में काफी निराशा थी, लेकिन अब पांच रुपये की कमी ने थोड़ी चेहरे पर खुशी बिखेर दी है।
वाराणसी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रवक्ता मनीषा जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने आधी रात से ईंधन के दामों में पांच रुपये की कमी की है। डीजल व पेट्रोल की कीमत कम होने से डीलरों को भी मिली है।
पढ़ेंः कनाडा से आ रही मूर्ति: मां अन्नपूर्णा के स्वागत के लिए सजेगा बाबा का धाम, 15 को सीएम योगी करेंगे प्राणप्रतिष्ठा
काशी विद्यापीठ के पूर्व उपाध्यक्ष किशन सिंह ने कहा कि सरकार ने दीपावली पर जनता को उपहार दिया है। पेट्रोल- मूल्यवृद्धि से लोगों में काफी निराशा थी, लेकिन अब पांच रुपये की कमी ने थोड़ी चेहरे पर खुशी बिखेर दी है।
वाराणसी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रवक्ता मनीषा जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने आधी रात से ईंधन के दामों में पांच रुपये की कमी की है। डीजल व पेट्रोल की कीमत कम होने से डीलरों को भी मिली है।
पढ़ेंः कनाडा से आ रही मूर्ति: मां अन्नपूर्णा के स्वागत के लिए सजेगा बाबा का धाम, 15 को सीएम योगी करेंगे प्राणप्रतिष्ठा