फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pet dogs and cats Registration is mandotry in varanasi otherwise they will be confiscated Municipal Commissioner gave instructions

Varanasi News: पालतू कुत्तों और बिल्लियों का पंजीकरण कराएं, नहीं तो होंगे जब्त, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

Thu, 26 May 2022 05:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 26 May 2022 05:17 PM IST
सार

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह को निर्देशित किया है कि जिन नागरिकों ने घरों में कुत्ता व बिल्ली पाल रखे हैं, अभियान चलाकर उनका पंजीकरण कराया जाए। 

विज्ञापन
pet dogs and cats Registration is mandotry in varanasi  otherwise they will be confiscated Municipal Commissioner gave instructions
पालतू कुत्ते - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आपने घर में कुत्ता या बिल्ली पाल रखा है तो नगर निगम में पंजीकरण कराना पड़ेगा। साथ ही टहलाने के बहाने खुले में गंदगी कराते मिलने पर जुर्माना के साथ ही पंजीकरण भी निरस्त किया जा सकता है। वहीं, जो लोग पंजीकरण नहीं कराएंगे उनके पालतू जानवरों को जब्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


वाराणसी के  नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह को निर्देशित किया है कि जिन नागरिकों ने घरों में कुत्ता व बिल्ली पाल रखे हैं, अभियान चलाकर उनका पंजीकरण कराया जाए।  पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पिपलानी कटरा स्थित नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने लोगों से अपील की है कि पालतू कुत्ते व बिल्लियों का शीघ्र पंजीकरण करा लें। 
विज्ञापन

 
छुट्टा पशुओं के लिए चल रहा अभियान 
नगर निगम ने सड़क पर घूमने वाले छुट्टा पशुओं के लिए अभियान चला रखा है। लेकिन अभी भी शहर में कई जगहों पर छुट्टा पशु घूमते और गंदगी फैलाते दिखाई दे जाते हैं। इससे शहर के कई इलाकों में स्वच्छता प्रभावित होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed