{"_id":"5b6323d14f1c1ba23e8b4c1c","slug":"person-killed-while-he-taking-selfie-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी के चक्कर में हादसे का शिकार हुआ युवक, ट्रेन से नीचे गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी के चक्कर में हादसे का शिकार हुआ युवक, ट्रेन से नीचे गिरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में यात्रा करते समय गुरुवार को सेल्फी लेना एक यात्री को भारी पड़ गया। सेल्फी लेने के प्रयास में उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। खेत में काम रहे किसानों ने उसे ट्रेन से गिरते देखा तो मौके पर पहुंच गए। किसानों ने इसकी जानकारी चंदौली आरपीएफ चौकी इंचार्ज कवींद्र राय को दी।
मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने 108 नंबर एंबुलेंस से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उसके परिजनों को जानकारी दी। घटना पुरैनी गांव के समीप हुई। जौनपुर जिले के गौरवादास, गजना निवासी दीपक कुमार यादव (25) लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई जा रहा था।
जब दीपक उक्त स्थल के समीप पहुंचा तो ट्रेन के गेट के समीप खड़ा होकर सेल्फी लेने लगा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।