{"_id":"d1d21257916f2377e3a451aadcfd8197","slug":"perimeter-surveillance-for-security-within-ambassadors-will-be-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के लिए सीसीटीवी दायरे में होंगे हजयात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के लिए सीसीटीवी दायरे में होंगे हजयात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 07 Aug 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सुरक्षा के लिए सांस्कृतिक संकुल में बनने वाले अस्थायी हज हाउस की निगरानी इस बार सीसीटीवी से होगी। यह निर्देश गुरुवार को संकुल में हुई बैठक में डीएम राजमणि यादव ने दिया।
विज्ञापन
डीएम ने सभी तैयारियों को 12 अगस्त पूरा करने का निर्देश दिया। 13 को डीएम स्वयं संकुल से लेकर एयरपोर्ट तक का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कोई कमी मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आगामी 18 अगस्त से 2 सितंबर तक बाबतपुर एयरपोर्ट से रवाना होने वाले हज यात्रियों की सहूलियत के लिए हुई बैठक में डीएम ने तैयारियां पूरी करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया।
विज्ञापन
नगर निगम को सफाई और जलकल को पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष शकील अहमद ने की। बैठक में एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बिनोद जायसवाल, पूर्वांचल हज सेवा समिति के डॉ. अमीन सहित 21 विभागों के अधिकारी शामिल रहे।