फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People worship Devotees visited in kashi vishwanath temple varanasi

धर्म नगरी काशी में सभी देवालयों के बाहर से ही श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, भक्तों का प्रवेश बंद

Sat, 21 Mar 2020 08:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 21 Mar 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
People worship Devotees visited in kashi vishwanath temple varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर

कोरोना वायरस के डर के चलते शहर के प्रमुख मंदिरों को बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद लोगों की आस्था के वशीभूत होकर आना बंद नहीं हो रहा है। हालांकि उन्हें बाहर से ही बैरंग लौटना पड़ रहा है। दरअसल, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, मां अन्नपूर्णा, कालभैरव, दुर्गामंदिर समेत अधिकांश देवालयों को 24 मार्च तक बंद किया गया है।

विज्ञापन


आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार रात से काशी विश्वनाथ मंदिर और शनिवार की सुबह से बाकी मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। श्री काशी विश्वनाथ की मंगला आरती में पहुंचे पांच दर्शनार्थियों को बैरंग लौटा दिया गया। 
विज्ञापन


कालभैरव दरबार में भी दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन करके लौटना पड़ा। वहीं, दुर्गाकुंड स्थित दुर्गामंदिर में श्रद्धालुओं ने बाहर से ही माता के दर्शन किए। धर्मसंघ परिसर में तो बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर में भी बाहर से ही दर्शनार्थियों ने दर्शन किए। सभी मंदिरों में नियमित भोग-आरती और सुरक्षा के लिए अर्चक, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों को ही केवल प्रवेश की अनुमति है।

इन देवालयों पर लटका ताला
गंगा तट स्थित शीतला मंदिर समेत अन्य कई देवालयों में भी ताला बंद कर दिया गया। इसके अलावा त्रिदेव मंदिर व श्याम मंदिर रविवार को बंद रहेगा। इनसेट कीनाराम स्थल पर रविवार व मंगलवार का स्नान स्थगित रवींद्रपुरी स्थित अघोरपीठ कीनाराम स्थल पर रविवार व मंगलवार को स्नान पर रोक लगा दी गई है।

पीठ प्रबंधन ने कोरोना का प्रसार देखते हुए यह निर्णय लिया। तय किया गया कि चैत्र नवरात्र का अनुष्ठान परिसर में नहीं होगा। भक्तों से अपने घरों में नवरात्र अनुष्ठान की अपील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed