फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   people Worship Baba Vishwanath for best performance of Team India in Commonwealth Games 2022

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया की जीत के लिए बाबा विश्वनाथ की पूजा, भारत माता की उतारी आरती

Wed, 27 Jul 2022 05:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Jul 2022 05:23 PM IST
सार

 कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए वाराणसी में उत्साह देखा जा रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नमामि गंगे ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से आशीष मांगा।

विज्ञापन
people Worship Baba Vishwanath for best performance of Team India in Commonwealth Games 2022
तिरंगा लेकर लोगों ने उतारी भारत माता की आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नमामि गंगे ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से आशीष मांगा। 28 जुलाई से शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व नमामि गंगे ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मां गंगा के तट पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर नमामि गंगे के सदस्यों ने शुभकामना दीं। विश्वनाथ धाम में स्थापित भारत माता प्रतिमा की आरती उतारी।

विज्ञापन


 नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में टीम इंडिया के एथलीटों को अपना पूरा समर्थन देने के लिए काशीवासियों से आवाह्न किया। भारतीय राष्ट्रमंडल दल को प्रोत्साहित करती स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन


राजेश शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में होने जा रहा ह। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत 18वीं बार भाग लेने जा रहा है। इस साल 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ियों के साथ भारत कुल 15 खेलों में हिस्सा लेगा जिसमें  क्रिकेट भी शामिल है। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को भी जगह दी गई है । इस दौरान महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, पूजा मौर्या, नगीना पांडेय, संगीता मिश्रा, सुनीता देवी, हीरालाल, सारंग यादव, सुनील मिश्रा, शोभित चटर्जी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed