{"_id":"5908de7a4f1c1bcc34442f8f","slug":"people-with-electric-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी बिन तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी बिन तरसे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 03 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
बल्ब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण बिजली कटौती से जहां लोग गर्मी से परेशान हैं वहीं पानी के लिए भी लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जलालीपट्टी, कंदवा आदि क्षेत्रों में सोमवार की रात फिर बिजली गुल हो गई जो मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब आई। इस दौरान परेशान ग्रामीण बिजली विभाग को कोसते नजर आए। जलालीपट्टी निवासी मंगल यादव ने बताया कि सोमवार की रात 11 बजे के करीब गई बिजली मंगलवार को सुबह नौ बजे के आसपासा आई।
वहीं लोकल फाल्ट और ओवरलोड के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली की आंखमिचौनी जारी रही। सुबह से लेकर रात तक दो से पांच मिनट की कई बार कटौती हुई। इसके चलते लोगों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। वरुणा पार, कचहरी, अर्दली बाजार, हनुमान घाट, सोनारपुरा, भेलूपुर, लंका, मछोदरी, मंडुवाडीह, चांदपुर, लहरतारा, औरंगाबाद, सोनिया, गोदौलिया, चौक, लहुराबीर आदि इलाकों में बिजली की आंखमिचौनी जारी रही।
उधर नगरीय विद्युत वितरण खंड चौकाघाट के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए बुधवार को बेनियाबाग उपकेंद्र से चेतगंज इलाके की आपूर्ति सुबह 11 से 2 बजे तक बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता डीके त्रिपाठी के अनुसार विकास कार्यों के मद्देनजर शंकुलधारा उपकेंद्र से रघुनाथ नगर, सुदामापुर, दुर्गाकुंड, मंडुवाडीह, डीपीएच, इंडस्ट्रियल इस्टेट, लोहता की आपूर्ति बुधवार को 12 से 1:30 बजे तक बंद रहेगी।