{"_id":"666ada676e10bf282e0a926c","slug":"people-troubled-power-cuts-protested-in-varanasi-gheraoed-the-power-substation-and-locked-out-employees-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, विद्युत उपकेंद्र का घेराव; कर्मचारियों को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, विद्युत उपकेंद्र का घेराव; कर्मचारियों को किया बंद
Thu, 13 Jun 2024 05:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:09 PM IST
सार
Varanasi News: बीते बुधवार की देर रात भी सारनाथ के पंचकोशी चौराहा पर स्थानीय लोगों ने बिजली कटौती से परेशान होकर चक्का जाम किया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगवाया। इससे पहले राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने भी विद्युत कटौती के खिलाफ सख्त हिदायत दी थी।
विज्ञापन
डाफी स्थित उपकेंद्र पर मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट गया। डाफी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर लोग विरोध-प्रदर्शन करने लगे। उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों को उनके कार्यालय के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।
प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि एक दिन में 50 बार से अधिक बार बिजली की कटौती हो रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से लोग परेशान हो जा रहे हैं। बिजली कर्मचारियों के पास कोई उपकरण भी नहीं है। प्रदर्शन की सूचना पर एसडीओ नवदीप सिंह ने आकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों का ज्ञापन लेकर 48 घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने का आश्वासन दिया। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में अधिवक्ता दीपक सिंह राजवीर, पंडित जयंतूंजय शास्त्री, तेज बहादुर सिंह, राकेश राय, अनिल सिंह, दुर्गेश सिंह, आशीष, वरुण सिंह राजेश यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।